फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: सड़क पर दो हजार रुपये में डेढ़ वर्षीय बेटी की बोली लगा रहा था पिता, राहगीरों ने दबोचा

Mon, 11 Mar 2019 08:36 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
arrested - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां शराबी पिता ने अपनी डेढ़ साल की बेटी को दो हजार रुपये में बेचने के लिए सरेराह बोली लगा दी। वो सड़क पर कई लोगों से बेटी के सौदे की बातचीत करता रहा। 
विज्ञापन


उसकी यह हरकत देख वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे थाने ले गए। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने आरोप गलत बताए। फिलहाल मासूम बच्ची को बाल कल्याण विभाग भेजा गया। आरोपी से पूछताछ हो रही है।  

सोमवार को सब्जी मंडी में एक पिता शराब के लिए अपनी डेढ़ साल की बेटी को बेचने के लिए थाने से चंद कदम दूर एक व्यक्ति के घर के बाहर बैठ गया। उसने उस व्यक्ति से दो हजार रुपये में बेटी को खरीदने के लिए कहा। इसके बाद राहगीरों से मोलभाव करने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख वहां से गुजर रहे पेशे से वकील राहुल अग्रवाल व अन्य लोग उसे पकड़कर थाने ले गए। जहां आरोपी पिता ने खुद को भरतपुर राजस्थान का निवासी बताया। उसने बताया कि वो कोसीकलां में एक कॉलोनी में किराए पर रहकर मजदूरी करता है। 

दो दिन पूर्व विवाद के बाद उसने मारपीट कर पत्नी से हुए भगा दिया। डेढ़ वर्षीय बेटी उसके पास रह गई। वहीं थाने पहुंचते ही आरोपी पिता ने बेटी को बेचने का आरोप गलत बताया। मामले में वकील ने बाल कल्याण विभाग से संपर्क किया। 

इसके बाद बाल कल्याण विभाग की चेयरपर्सन अर्चना वार्ष्णेय से बात कर पुलिस ने बच्ची को बाल कल्याण विभाग मथुरा भेज दिया। फिलहाल आरोपी को थाने में रखा गया है। पुलिस ने उससे पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें