सीओ ने बताया कि तीन पशु चोर अविवाहित हैं। अपनी प्रेमिकाओं को महंगे-महंगे फोन देने के लिए ये पशु चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। इंस्पेक्टर ने बताया कि उनके क्षेत्र के गांव राजपुर गढ़ी व कमरूदीननगर से कई पशु चोरी हो गए थे। ये पशु चोर चुराकर बोलेरो में पशुओं को लादकर ले जाते है। उन्हें पकड़ने के लिए उन्होंने एक टीम गठित की थी।
इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ बड़ौत, बागपत और बुढ़ाना में चोरी व आर्म्स एक्ट के कई- कई मुकदमें दर्ज हैं। गिरोह के सरगना ने अपने गिरोह के कई सदस्यों के नाम बताए, जिनको दबिश देकर गिरफ्तार किया जाएगा। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी पशु चोरों का चालान कर जेल भेज दिया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान इंस्पेक्टर यशपाल सिंह के साथ वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक सोबीर नागर, देवा सिंह के अलावा चार पुलिस कर्मी शामिल रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/