फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा बरात लेकर पहुंचा, दुल्हन के घर पड़ा ताला

Fri, 02 Dec 2016 01:00 AM IST
दूल्हा बरात लेकर पहुंचा, दुल्हन के घर पड़ा ताला
विज्ञापन
बाराती आपस में भिड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पिनाहट के गांव हुसैनपुरा से एक दूल्हा बरात लेकर बुधवार को फीरोजाबाद गया तो वहां उसे दुल्हन के घर ताला लगा मिला। दुल्हन पक्ष के किसी भी व्यक्ति के बारे में जानकारी न होने पर वह बरात लेकर घर लौट आया। घटना को लेकर इलाके में खासी चर्चाएं हो रही हैं।  
विज्ञापन

गांव हुसैनपुरा निवासी एक युवक पैर से विकलांग है। कुछ दिन पूर्व एक बिचौलिया ने दो लाख रुपये लेकर दूल्हे के पिता नत्थीलाल से फीरोजाबाद से उनके ही समाज में से शादी कराने का वादा किया था। लड़की वालों से भी बातचीत करा दी गई। सब कुछ तय हो जाने के बाद शादी की तारीख 30 नवंबर दिन बुधवार रखी गई। इस दिन दूल्हा कई गाड़ियों में बरात लेकर फीरोजाबाद में पहुंच गया और बरात चढ़ाई की तैयारी होने लगी। हर कोई बरात में नाच गाने और दावत के बारे में सोच रहा था। घर से फीरोजाबाद पहुंचने के बीच दूल्हे के परिवारीजनों की बिचौलिया से लगातार फोन पर बात होती रही। बिचौलिया भी उन्हें फोन पर सब कुछ बताता रहा। लेकिन बुधवार की शाम बरात के फीरोजाबाद पहुंचने पर अचानक बिचौलिया का बंद हो गया। उससे कोई संपर्क न होने पर दूल्हा पक्ष के लोग लड़की के दिखाए गए घर पर पहुंचे। वहां उन्हें जो मकान बताया गया। उस पर ताला लगा हुआ था। मतलब घर के लोग फरार हो चुके थे। इस पर बरातियों ने आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की लेकिन उन्होंने कोई पता नहीं चला। बाद में दूल्हे के परिवारीजनों को अपने साथ ठगी होने की बात समझ में आ गई। बिचौलिये ने शादी कराने के नाम पर उनसे दो लाख रुपये ठग लिए थे। सब कुछ जानने के बाद दूल्हा बरात लेकर घर लौट गया। परिवारीजन पुलिस से शिकायत करने के बजाय बिचौलिये को तलाश रहे हैं। वहीं, बिना दुल्हन के बरात का घर लौटना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें