फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमलीपुरा गांव में डकैताेें का  कहर, वृद्ध को मारी गोली

Sun, 25 Sep 2016 01:05 AM IST
इमलीपुरा गांव में डकैताेें का  कहर, वृद्ध को मारी गोली
विज्ञापन
इमलीपुरा गांव में डकैताेें का  कहर, वृद्ध को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 बासौनी के इमलीपुरा गांव में शुक्रवार आधी रात को दस्यु गिरोह ने कहर बरपाया। आटा और रोटी नहीं देने पर महिला के गहने लूट लिए और चोटी से पकड़कर खेत की ओर घसीट ले गए। विरोध पर उसके ससुर को गोली मार दी। इसके बाद ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला। फायरिंग होने पर डकैत भाग गए।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को बासौनी के इमलीपुरा गांव में सत्यवीर की पत्नी विमलेश अपनी पुत्रियों सपना और कृष्णा के साथ घर में सो रही थीं। तभी आधी रात के बाद दस्यु गिरोह ने रोटी और आटा मांगने के बहाने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। विमलेश के मना करने पर डकैतों ने दरवाजे की कुंदी तोड़ दी। पड़ोसियों के घरों की कुंदी बाहर से बंद कर दी। घर में घुसे डकैतों ने विमलेश के नाक, कान और पैरों के जेवर लूट लिए और चोटी पकड़कर खेतों की ओर घसीट कर ले जाने लगे। चीख-पुकार सुन जागे उनके देवर नीरज ने पुलिस और गांव के लोगों को फोन पर इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में सत्यवीर के पिता महाराज सिंह ग्रामीणों के साथ पहुंच गए। उन्होंने घेरने की कोशिश की तो डकैतों ने महाराज सिंह को गोली मार दी। गोली हाथ में लगने से वे घायल हो गए। इस पर ग्रामीणों ने जवाबी फायरिंग कर डकैतों को घेरा तो वे विमलेश को छोड़कर भाग निकले। बाद में पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया और डकैतों की तलाश में कांबिंग की। ग्रामीणों ने बताया कि गिरोह में सात सदस्य थे। 
-------
बच्चियों को भी पीटा
बाह। विमलेश ने बताया कि बदमाश उसकी चोटी पकड़कर घसीट रहे थे। तभी पुत्री सपना और कृष्णा उसे बचाने को आईं। बदमाशों ने उन्हें थप्पड़ मारकर फेंक दिया। घटना के बाद सभी डरे हुए हैं। विमलेश का देवर नीरज भी कांप उठता है। ग्रामीणों ने गांव में पुलिस गश्त की मांग की है।
विज्ञापन

-------
बिजौली और नंदगवां में दिखा दो महिलाओं वाला गिरोह
बाह। शुक्रवार को दिन में खेड़ा राठौर के नंदगवां और रात में बाह के बिजौली में दो महिलाओं वाले गिरोह दिखने से लोगों में दहशत है। नन्दगवां के लोग बीहड़ में लकड़ी बीनने और चारा लेने गए थे। तभी वहां गिरोह मिला। इसमें 7-8 सदस्यों के साथ दो महिलाएं भी थीं। उन्होंने ग्रामीणों को दोबारा इलाके में न आने की हिदायत देकर भगा दिया। बिजौली में कैंजरा रोड पर खेतों में टार्च लगाने पर बदमाशों ने ग्रामीणों को हड़काया। महिलाओं वाला गिरोह मध्य प्रदेश के भिंड इलाके का बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें