फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे भाई की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या से सनसनी, शराब पीने से मना करने पर हुआ था झगड़ा

Tue, 29 Sep 2020 12:30 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

श्रीकृष्ण शराब पीने का आदी है, वह अक्सर झगड़ा करता था। रविवार की रात को भी झगड़ा हो गया था। वृद्ध पिता रमेश चंद और मां कुसुम ने दोनों को अलग किया। श्रीकृष्ण अंदर के कमरे में सोने चला
गया। मगर, वह राम से बदला लेना चाहता था। राम ने भाई को गाली दे दी थी, इससे वह नाराज था।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो और शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एमएम गेट की शीतला गली स्थित पापड़ वाली गली में बिजली मिस्त्री राम शर्मा (40) की सोमवार तड़के पांच बजे सोते समय बड़े भाई श्रीकृष्ण ने ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी। इसके बाद घर से भाग निकला। जिस समय श्रीकृष्ण भाई पर प्रहार कर रहा था, उस समय मां कुसुम शर्मा बगल में सो रही थीं।
विज्ञापन


उन्होंने बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी नहीं माना। पुलिस ने दो घंटे बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शराब पीने से मना करने पर दोनों भाइयों के बीच रविवार की रात झगड़ा हुआ था। 

ये भी पढ़े-  Corona: देश के दस बड़े शहरों से अच्छी है आगरा की स्थिति, डीएम ने दिया प्रस्तुतिकरण, बचाव का मंत्र बताया
विज्ञापन


पापड़ वाली गली निवासी राम शर्मा (45) पुत्र रमेशचंद घर से कूलर-पंखे सही करने का काम करता था। उसकी मां कुसुम शर्मा ने पुलिस को बताया कि बेटे राम और श्रीकृष्ण की शादी नहीं हुई थी। श्रीकृष्ण शराब पीने का आदी है, वह अक्सर झगड़ा करता था। रविवार की रात को भी झगड़ा हो गया था। वृद्ध पिता रमेश चंद और मां कुसुम ने दोनों को अलग किया। श्रीकृष्ण अंदर के कमरे में सोने चला गया। मगर, वह राम से बदला लेना चाहता था। राम ने भाई को गाली दे दी थी, इससे वह नाराज था। 
 
विज्ञापन

सोमवार सुबह तकरीबन पांच बजे श्रीकृष्ण आंगन से पत्थर उठाकर छोटे भाई के कमरे में गया। रमेश चंद और कुसुम भी सो रहे थे। राम के सिर पर प्रहार कर दिए। राम को संभलने का भी मौका नहीं मिला। श्रीकृष्ण ने एक के बाद एक कई वार किए। आवाज सुनकर कुसुम भी जाग गईं।


उनके रोकने पर आरोपी घर से भाग गया। इसके बाद घायल राम को लोगों की मदद से एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त पत्थर बरामद कर लिया है। 

माता-पिता का सहारा था राम 
परिजनों ने बताया कि रमेश चंद बरात में सजावट का कार्य करते थे। मगर, कई साल से बीमार हैं। अब 80 साल के हैं। उनके चार बेटे और दो बेटी थे। इनमें बेटी शैल कुमारी, बेटा श्रीकृष्ण, हरिकिशन, राम कुमार, डौली, मोनू थे। हरिकिशन मथुरा और मोनू दिल्ली में नौकरी करते हैं। शैल कुमारी की ससुराल करौली में है। वृद्ध माता-पिता का सहारा राम ही था। वह काम करता था। इससे घर चलता था। उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरा जेल चला गया। अब कोई देखभाल करने वाला भी नहीं है। इस पर परिजनों ने जिला प्रशासन से पेंशन दिलाने की मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें