फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल से पास होटल में दिल्ली के युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Mon, 13 May 2019 12:10 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
होटल के कमरे में छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में ताजमहल के पास एक होटल में दिल्ली के पर्यटक ने आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह उसका शव कमरे में लटकता मिला। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। 
विज्ञापन


दिल्ली का पर्यटक थाना ताजगंज क्षेत्र के होटल ग्रांड एसएम रीजेंसी में ठहरा हुआ था। सोमवार को काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला। होटल स्टाफ ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल के कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा तो पंखे से पर्यटक का शव लटकता मिला। मृतक की पहचान महेश कुमार निवासी शकरपुर, नई दिल्ली के रूप में हुई। महेश कुमार गाड़ी किराये पर कर आगरा आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा से पहले नैनीताल और हरिद्वार गया था महेश

कार चालक दूसरे कमरे में रुका हुआ था। रात में महेश कुमार ने फांसी लगा ली। कार चालक ने बताया कि महेश ने उसकी गाड़ी किराये पर की थी। आगरा से पहले नैनीताल और हरिद्वार गया था। दोनों जगह उसे कमरा किराये पर नहीं मिला। रविवार को दोनों आगरा पहुंचे।

यहां ताजगंज  के होटल ग्रांड एसएम रीजेंसी एंड जलसा रेस्टोरेंट में कार चालक की आईडी पर एक कमरा बुक कराया। बाद में महेश ने दूसरा कमरे लिया था। पुलिस ने मृतक के घर वालों सूचित किया। वे आगरा आ रहे हैं। उनके आगरा आने पर ही आत्महत्या का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें