फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्लिक पर लॉक हो गया डाटा, मैसेज था जमा कराओ 300 डालर

Mon, 15 May 2017 08:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
Virus Detected
विज्ञापन
100 से ज्यादा देशों में खलबली मचाने वाले रैनसमवेयर वायरस ने दूसरे जिले में तैनात न्यायिक अधिकारी के आफिस के कंप्यूटर पर हमला बोला। उसका डाटा लॉक हो गया। इसके बाद स्क्रीन पर 300 डालर की फिरौती का मैसेज दिखाई देने लगा। वहां की पुलिस ने आगरा की साइबर क्राइम सेल से मदद ली। इसके बाद डाटा रिकवर कर लिया गया। कंप्यूटर से वायरस भी हटा दिया गया। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि न्यायिक अधिकारी पूर्वांचल में तैनात हैं। उनके आफिस में लगे कंप्यूटर पर एक मैसेज आया। इसके बाद पूरा डाटा लॉक हो गया। मैसेज में 300 डालर जमा करने के बारे में लिखा हुआ था। इसमें कहा गया था कि डालर जमा होते ही एक कोडवर्ड भेजा जाएगा। इसे अपने कंप्यूटर पर डाल लेना। 

इसके बाद लॉक खुल जाएगा। डाटा वापस कर दिया जाएगा। मामले की जानकारी पर पुलिस ने जांच की। रेंसमवेयर वायरस को हटाने के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में आगरा की साइबर सेल से मदद मांगी गई। साइबर सेल ने पूरी जानकारी उपलब्ध कराई। इसके बाद कंप्यूटर के डाटा को रिकवर कर लिया गया। 
विज्ञापन


साइबर एक्सपर्ट दानिश शर्मा ने बताया कि ऐसे में कंप्यूटर पर आने वाले अंजान लिंक पर क्लिक न करें। कोई मेल आए तो उसमें दिए लिंक पर भी क्लिक न करें। एंटी वायरस को अपडेट करके रखें। वायरस अटैक करने वालों के झांसे में न आएं। ऐसा जरूरी भी नहीं है कि फिरौती की रकम जमा करने पर डाटा रिकवर हो जाए। कई मामलों में रकम वापस नहीं होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें