फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर में दो दिन पिता की लाश के साथ रहा बेटा  

Mon, 05 Sep 2016 12:14 AM IST
बंद घर में दो दिन पिता की लाश के साथ रहा बेटा  
विज्ञापन
uma kansal murder - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
 घर के एक कमरे में पिता की लाश पड़ी थी और दूसरे में बेटा आराम से रह रहा था। खाना खा रहा था, चाय पी रहा था। सूरज ढलते ही शराब पीता और फिर गहरी नींद में सो जाता। यह सिलसिला दो दिन तक चला। लाश से उठी दुर्गंध पड़ोसियों तक पहुंच गई लेकिन शराबी बेटे को अहसास ही नहीं हुआ। पड़ोसियों ने आकर देखा तो बेटा घर में ही था। उन्होंने बताया कि तुम्हारे पापा नहीं रहे, तो चौंककर बोला क्या कर रहे हो? ऐसा नहीं हो सकता, पापा मरे नहीं, सो रहे हैं , उन्हें जगाओ मत ? पड़ोसियों की सूचना पर ही पुुलिस पहुंची और लाश को कमरे से निकालकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। 
विज्ञापन

 कारवान गली, लोहामंडी निवासी शोभाराम माहौर (75) अपने विकलांग बेटे अशोक के साथ रहते थे। वह मूलरूप से मंटोला के रहने वाले थे। वह राजस्थान से सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी थे। उनकी पत्नी की एक साल पहले मौत हो गई थी। बेटे की भी शादी हो गई थी, लेकिन उसकी बीमारी के कारण पत्नी उसे छोड़कर चली गई। 
मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को बताया कि पिता-पुत्र घर के अंदर ही रहते थे। कभी कभार ही बाहर आते थे। शनिवार को घर से तेज दुर्गंध आने पर लोगों को शक हो गया। अंदर झांककर देखा तो बेटा शराब के नशे में धुत पड़ा था। उसके पिता नजर नहीं आ रहे थे। बाद में पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर लोहामंडी फोर्स के साथ आ गए। 
विज्ञापन

उन्होंने अंदर जाकर देखा तो बाहर के कमरे में बेटा चारपाई पर बैठा हुआ था, जबकि अंदर के कमरे में शोभाराम की लाश चारपाई पर पड़ी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे को थाना लोहामंडी ले आए।  इंस्पेक्टर ने बताया कि अशोक  शराब पीने का आदी है। घर में जब पुलिस पहुंची थी तब भी नशे में था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इस पर विसरा संरक्षित किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत तकरीबन 36-40 घंटे पहले होना आया है। मोहल्ले के लोग कह रहे थे कि शोभाराम एक सितंबर से घर से बाहर नहीं निकले। उनका बेटा भी बाहर नहीं आया था। रविवार देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 

पड़ोसियों ने हत्या की आशंका जताई 
मोहल्ले में चर्चा है कि शोभाराम ने हाल ही में मंटोला स्थित अपना पुश्तैनी मकान बेचा था। इसके अलावा भी सेवानिवृत्ति पर मिली रकम भी उनके पास थी। घर का सामान बिखरा था। उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। बताया गया है कि खून भी चारपाई के आसपास पड़ा हुआ था। लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर की। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं था। पुलिस का कहना है कि बिसरा रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि मौत कैसे हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें