फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमोट चिप की मदद से भी  करते थे स्क्रैप की घटतौली 

Mon, 06 Feb 2017 10:31 PM IST
रिमोट चिप की मदद से भी  करते थे स्क्रैप की घटतौली 
विज्ञापन
rupee shimla
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के एक करोड़ रुपये के लोहे के स्क्रैप की चोरी के मामले में ठेकेदार के पार्टनर सहित चार लोगों की गिरफ्तारी के बाद एक और खुलासा हुआ है। गैंग के पास एक रिमोट चिप थी, जिसका इस्तेमाल आरोपी लोडेड गाड़ी का वजन कम दर्शाने में करते थे। पुलिस ने चिप और रिमोट बरामद कर लिया है। वहीं आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि थाना कोतवाली पुलिस ने एत्मादपुर स्थित राज्य सेतु निगम के प्लांट से एक करोड़ से अधिक का लोहे का स्क्रैप हड़पने के मामले में शनिवार रात को चार लोगों को पकड़ा था। इसमें ठेका लेने वाली कंपनी का पार्टनर रवि सहित गाड़ी चालक जाहिद अंसारी, अमित कुमार और सत्यवीर शामिल थे। रवि के पास से पुलिस ने दो रिमोट, दो चिप, इलेक्ट्रो मीटर और वायर बरामद किए। सीओ कोतवाली राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि रिमोट चिप का इस्तेमाल वजन को कम दर्शाने के लिए किया जाता था। ऐसा तब करते थे, जब स्क्रैप लोड होने के बाद फर्म का कर्मचारी वजन कराने उसी गाड़ी में बैठकर आता था। इसके लिए गैंग धर्मकांटा संचालक से सांठगांठ कर लेता था। इसके बाद उसके इलेक्ट्रानिक कांटे में चिप जोड़ कर रिमोट की मदद से वजन को कम और अधिक किया जाता था। ऐसा अजमेर में शिक्षा विभाग के स्क्रैप के ठेके में करना सामने आया है। यह भी पता चला है कि ठेकेदार के साथ काम करने वाले चालकों को 45 से 50 हजार रुपये वेतन मिलता था, जिस कारण वह इसमें शामिल हुए। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। 

अजमेर में भी था गोदाम 
राजस्थान के शिक्षा विभाग का स्क्रैप हड़पने के लिए ठेकेदार और उसके पार्टनर ने एक गोदाम अजमेर में भी बनाया था। पूछताछ में गोदाम का पता नारेली बाईपास, पुलिया के पास अजमेर निकला है। पुलिस ने अजमेर  पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है। 
विज्ञापन


सरगना की तलाश में दबिश 
सीओ कोतवाली ने बताया कि फरार आरोपी फैयाज हुसैन (रतूपुरा, थाना ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद) और नाजिर हुसैन उर्फ लाला (फतेहउल्ला गंज, मुरादाबाद) मुख्य आरोपी है। उनकी तलाश में दो टीमें अलग-अलग दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें