फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई चुनौतियों से मुकाबले की तैयारी करे पुलिस

Tue, 27 Oct 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में लगातार बढ़ते सांप्रदायिक तनाव और त्योहारों पर मंडराते आतंकी खतरे के बीच ताजमहल की सुरक्षा परखने के लिए पुलिस महानिदेशक सुरक्षा गोपाल दास गुप्ता ने शहर का सुरक्षा प्लान नए सिरे से बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों के साथ मीटिंग मेें उन्होंने साफ कहा कि नए खतरों से निपटने के लिए पुलिस को खास तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने सबसे ज्यादा जोर खुफिया एजेंसियों से मिल रहे इनपुट को गंभीरता से लेकर पुलिस के अलर्ट रहने पर दिया।
उन्होंने सोमवार सुबह पहले ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद सर्किट हाउस में अधिकारियों की मीटिंग ली। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि अपराध के तरीके बदल रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस को भी बदलना होगा। खुफिया एजेंसियां आतंकी खतरों से अलर्ट कर रही हैं। पुलिस को सावधान रहना होगा। ऐसे मामलों में जरूरत छोटी से छोटी बात को बड़ी गंभीरता से लेने की है। पुलिस को रिस्पांस टाइम कम करना चाहिए।
उन्होंने त्योहारों के मद्देनजर आईबी से मिले आतंकी खतरों के अलर्ट पर भी चर्चा की। आईजी डीसी मिश्रा, डीआईजी लक्ष्मी सिंह, एसएसपी डाक्टर प्रीतिंदर सिंह समेत सभी पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
ड्रोन हमले से निपटने का भी बने प्लान
डीजी सिक्योरिटी ने कहा कि पुलिस को केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर हवाई हमलों से निपटने का भी प्लान बना लेना चाहिए। खास तौर से ड्रोन हमले से निपटने की पूरी तैयारी होनी चाहिए। ताजमहल के चलते आगरा में इस तरह के प्लान जरूरी है। हालांकि ऐसे खतरे का कोई इनपुट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें