फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एत्मादपुर में व्यापारी की पिटाई से सांप्रदायिक तनाव

Thu, 07 Apr 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो एत्मादपुर (आगरा)
विज्ञापन
सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष, उसके पिता और भाइयों पर एफआईआर दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मोहल्ला कटरा निवासी सब्जी व्यापारी निरोत्तम बघेल के साथ तकिया चौराहा पर मारपीट के बाद आपत्तिजनक हरकत की गई। इसका आरोप सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मुस्लिम खां, उनके चार भाइयों और पिता पर है। सभी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


इसका पता चलने पर कस्बा में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। पीड़ित के मोहल्ले में पुलिस तैनात कर दी गई। उधर, हिंदूवादी संगठनों और बघेल समाज के लोगों ने तहसील पहुंचकर जोरदार हंगामा किया।

घटना मंगलवार सुबह दस बजे की है। इस पर हंगामा प्रदर्शन बुधवार को हुआ। इसके बाद ही तनाव फैला और पुलिस हरकत में आई। निरोत्तम ने बताया कि दुकान से घर जाते समय हाजी पुन्नी खां से उनकी कहासुनी हो गई थी। थोड़ी देर बाद ही उनके बेटे मुस्लिम खां, असलम, नईम, इरशाद और मोबीन आ गए। उनसे बचने के लिए वे घर में घुस गए।
विज्ञापन


आरोप है कि उन्हें खींचकर तकिया चौराहा ले जाया गया। यहां लाठी-डंडों से पिटाई के बाद आपत्तिजनक हरकत की गई। उन्हें सरेआम अपमानित करने के बाद वे चले गए। सूचना पर पहुंचा उनका छोटा भाई चरन उन्हें उठाकर घर लाया।

बुधवार को बघेल समाज और हिंदूवादी नेताओं ने तहसील दिवस में अफसरों का घेराव कर हंगामा किया। तब एसपीआरए बबिता साहू ने थाना पुलिस से कार्रवाई को कहा। सीओ अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। घेराव करने वालों में विहिप के प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष मान सिंह, विभाग मंत्री शैलेंद्र यादव, जिलामंत्री रामेश्वर सिंह, बजरंग दल विभाग संयोजक नवलकिशोर त्यागी, नगर संयोजक माधवेंद्र नाथ सिंह, कृष्णवीर सिंह जादौन, पंकज बघेल, अमरदीप सिंह, समरवीर सिंह, सभासद हरवीर बघेल, अरविंद बघेल, रामू बघेल, कलफू बघेल आदि रहे।

कार्रवाई नहीं तो आंदोलन: रामप्रताप
भाजपा के प्रदेश मंत्री रामप्रताप सिंह ने एसपीआरए बबिता साहू से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो भाजपा आंदोलन करेगी।

सभी आरोप निराधार
मुस्लिम खान का कहना है कि मंगलवार को उनके पिता हाजी पुन्नी खां मोहल्ला कटरा में दूध लेने जा रहे थे। निरोत्तम बघेल ने उनके साथ मारपीट कर दी थी। उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।

मुस्लिम खां सपा से निलंबित 
आगरा। सपा के जिला मीडिया प्रभारी दिलीप प्रताप सिंह ने बताया कि एत्मादपुर के पूर्व नगर अध्यक्ष मुस्लिम खां पर लगे आरोपों के चलते हाईकमान ने उन्हें पार्टी की सदस्यता से निलंबित कर दिया है। अग्रिम कार्रवाई के लिए दो दिन बाद निर्णय लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें