फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंगबाजी ने करा दिया सांप्रदायिक बवाल

Mon, 15 May 2017 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
सांप्रदायिक तनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद स्थित मुहल्ला रुकनपुरा में सोमवार शाम पतंग लूटने को लेकर हुए विवाद में दो समुदाय आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ और तेजाब की बोतल फेंकी गईं। सांप्रदायिक तनाव होने की सूचना पर एसपी ग्रामीण विकास कुमार वैद्य समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गया। दोनों समाज के लोगों ने समझा-बुझा कर मामला शांत कराया। 
विज्ञापन


मिश्रित आबादी के क्षेत्र रुकनपुर में सोमवार सायं साढ़े छह बजे के करीब मुस्लिम समाज के युवक अपनी छत पर पतंग उड़ा रहे थे। तभी एक पतंग कट कर पास ही वाल्मीकि समाज के मकान पर गिर पड़ी। पतंग लूटने के लिए मुस्लिम समाज के दो युवक सत्यपाल पुत्र जगदीश वाल्मीकि (नगर पालिका कर्मचारी)  के मकान की छत पर कूद गए। 

यहां वाल्मीकि समाज की दो युवतियां बैठी थी। आरोप है कि पतंग लूटने और छत पर आने का विरोध युवतियों ने किया तो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। इससे तनाव की स्थिति बन गई। दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। पथराव शुरू हो गया। लाठी-डंडे और तमंचे लेकर कुछ युवक घरों में घुसने लगे। जब महिलाओं ने विरोध किया तो युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। 
विज्ञापन


इस दौरान एक पक्ष तरफ से तेजाब की बोतलें भी फेंकी गईं। समुदाय विशेष के लोगों का कहना है कि लड़कों में पतंग लूटने को लेकर विवाद हो गया था। गाली गलौज के बाद दोनों तरफ से पथराव हुआ है। छेड़छाड़ और घर में घुस मारपीट का आरोप निराधार है। एसपी ग्रामीण विकास कुमार वैद्य समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। लेकिन तब तक स्थानीय लोगों ने आपस में समझा बुझा कर मामला शांत करा दिया। पुलिस ने घायल सत्यपाल को थाने भेज दिया। इसके बाद दोनों समुदाय के लोग थाने पहुंचे और देर शाम तक थाने में समझौते को प्रयास करते रहे। 
 
सांप्रदायिक संघर्ष के चलते रुकनपुर बस्ती लगभग आधे घंटे तक दहशत में डूबी रही। दोनों तरफ से सड़कों और छतों पर महिला और पुरुष जमा थे। जैसे ही पुलिस की गाड़ियां हूटर बजाते हुए पहुंची, लोग तितर-बितर होने लगे। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को खदेड़ते हुए भीड़ को कंट्रोल किया। वहीं दोनों समुदाय के सभ्रांत लोगों ने अहम भूमिका निभाते हुए मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें