फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुनकता में सांप्रदायिक तनाव

Wed, 18 Nov 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा से सटे कस्बा रुनकता में मंगलवार दोपहर 11 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। इसका आरोप धार्मिक शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले दूसरे समुदाय के छात्र पर लगा। इसके चलते कस्बे में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। संस्थान में जाने से रोकने पर गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने लाठियां फटकारकर उन्हें खदेड़ा। इसके बाद कस्बा पुलिस छावनी बना दिया गया। केस छेड़छाड़ में दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन

बालिका अपने से दो साल छोटी बहन के साथ शौच के लिए जा रही थी।
आरोप है कि रास्ते में छात्र ने उसकी छोटी बहन को 50 रुपये देकर सामान लाने के लिए दुकान पर भेज दिया और रास्ता पूछने के बहाने उसे खेत में खींच ले गया। यहां उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। उसका मुंह दबा दिया। बालिका ने छात्र के सिर पर लोटा दे मारा। तब छात्र ने उसके कान के पास काट खा लिया।
इससे वह लहूलुहान हो गई। वह चिल्लाई तो शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों के पहुंचने पर आरोपी भाग निकला। जानकारी पर भाजपा, हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं समेत सैकड़ों लोग संस्थान की ओर चल दिए। पुलिस ने रोका तो पथराव कर दिया। पुलिस ने लाठियां फटकारकर उन्हें खदेड़ा। इसके बाद संस्थान के छात्रों की शिनाख्त परेड कराई। इनमें आरोपी नहीं मिला। सीओ हरीपर्वत एके सिंह का कहना है कि आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी तलाश की जा रही है। छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें