फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी मारपीट ने लिया सांप्रदायिक रंग, फिर जमकर हुआ बवाल

Sat, 27 May 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
Fight
विज्ञापन
थाना घिरोर क्षेत्र के गांव बलपुरा में देर रात दो समुदायों के बीच टकराव हो गया। दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर फायरिंग और पथराव कर दिया। इसमें एक पक्ष की दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। विवाद की वजह दो दिन पूर्व उर्स के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट होना बताया जा रहा है। गांव में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव बलपुरा में दो दिन पूर्व उर्स के दौरान ही गांव के अलग-अलग संप्रदाय के दो युवकों के बीच विवाद हो गया। जमकर मारपीट हुई थी। गांव वालों ने दोनों पक्षों को समझाकर विवाद शांत करा दिया था। शुक्रवार की शाम को भी इन दो युवकों में से एक ने अपने साथियों के साथ मिलकर दूसरे युवक की पिटाई कर दी थी। 

इसके बाद से ही गांव में तनाव पैदा हो गया था। पिटाई करने वाला युवक शनिवार शाम को दूसरे समुदाय के युवक और उसके साथियों को अकेला मिल गया। इस पर उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। दोनो ओर से फायरिंग हुई और पथराव भी हुआ। 
विज्ञापन


फायरिंग और पथराव में शनिवार को पीटा गया युवक और उसके परिवार की दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दूसरे पक्ष से कुछ लोगों के भी घायल होने की सूचना है। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि दो समुदायों में विवाद को बाद गांव में फायरिंग हुई थी। इसके बाद एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें