फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसई में छेड़छाड़ पर सांप्रदायिक बवाल

Mon, 07 Sep 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजगंज के मिश्रित आबादी वाले बसई खुद में फब्ती कसने को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। उनमें ईंट-पत्थर और बोतल फिंकाई हुई। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई। क्षेत्र का बाजार बंद हो गया। लोग घरों में दुबक गए। बसई चौकी की पुलिस के सामने भी लोग पथराव करते रहेे। बाद में थाने की फोर्स को बुला लिया गया। पुलिस ने मौके से 15 लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

बसई खुर्द में एक पक्ष की युवती पर दूसरे पक्ष का एक युवक आते-जाते फब्ती कसता है। दो दिन पहले इस बात को लेकर युवती के परिवारीजनों ने विरोध किया था। रविवार रात तकरीबन साढ़े नौ बजे गली में आरोपी अपने दोस्तों के साथ खड़े होकर शराब पी रहा था। तभी वहां से क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित लड़की के पिता गुजर रहे थे।
उन्होंने युवकों को शराब पीने से टोक दिया। इस पर युवक उनसे गालीगलौज करने लगे। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग आ गए।  उनमें मारपीट के बाद पथराव शुरू हो गया। जिस वक्त पथराव हुआ, उस समय क्षेत्र का बाजार खुला हुआ था। वहां अफरातफरी मच गई। बोतल-फिंकाई भी की गई। दस मिनट बाद पहुंची चौकी पुलिस भी बलवाइयों को नहीं रोक पाई। लोगों ने तकरीबन 20 मिनट तक पथराव किया। बाद में  सीओ सदर असीम चौधरी ं पुलिस फोर्स के साथ आ गए। पुलिस ने मौके से 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। सीओ ने बताया कि युवती से फब्ती कसने को लेकर विवाद चल रहा था। आज फिर से क्षेत्र का मुकेश फब्ती कस रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें