डॉ. कायम सिंह के भाई चौधरी राजवीर सिंह के मुताबिक, बैग में चार लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 30 हजार रुपये रखे थे। रात तकरीबन 8:30 बजे जेवरात पहनने के लिए दुल्हन ने बैग को देखा तो नहीं मिलने पर जानकारी हुई।
शादी समारोह में हड़कंप मच गया। रिसॉर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए गए। इसमें बालक बैग लेकर बाहर जाता दिख रहा है। राजवीर सिंह के परिजनों ने बैग उठाने वाले चोर की तलाश शुरू कर दी।
सौ मीटर दूरी पर ही स्थित एक दूसरे रिसॉर्ट में वही बालक मिल गया, जोकि डब्लू रिसॉर्ट में घुसा था। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस बुलाकर उसे ली। थाना सदर पुलिस ने उससे पूछताछ की।
राजवीर के मुताबिक, बालक ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वो मध्य प्रदेश का रहने वाला है। भाई और पिता के कहने पर अंदर आया था। इसके बाद बैग उठाकर ले गया। पिता बैग लेकर फरार हो गए।
सिकंदरा में भी 15 दिन पहले हुई थी वारदात
सिकंदरा क्षेत्र स्थित एक मैरिज होम में 15 दिन पहले आरटीओ कर्मी की बेटी की शादी थी। तभी रूपयों से भरा बैग चोरी कर लिया गया था। उसमें भी बालक ने अंदर प्रवेश किया था। इसके बाद बैग उठाकर ले गया था।
सीसीटीवी में घटना कैद हो गई थी। लोगों ने चार दिन बाद एक बालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था, लेकिन बैग नहीं मिला। शहर में इससे पहले भी कई वारदात हो चुकी हैं। मगर, गैंग नहीं पकड़े जा रहे हैं।