फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के अभाव में जच्चा-बच्चा की मौत

Thu, 11 May 2017 01:18 AM IST
इलाज के अभाव में जच्चा-बच्चा की मौत
विज्ञापन
इलाज के अभाव में जच्चा-बच्चा की मौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पिनाहट में दो दिन पहले इलाज के अभाव में एक जच्चा-बच्ची की मौत हो गई। लापरवाही का यह मामला दो दिन तक छिपाए जाने के बाद बुधवार को सामने आ गया। महिला के पति ने डॉक्टर और नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

घटना दो दिन पहले की है। पिनाहट के गांव कुकथरी निवासी राधा पत्नी श्रीकांत को सोमवार की शाम लगभग नौ बजे प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया था। पति का आरोप है कि यहां इलाज में लापरवाही बरती गयी। तबीयत अधिक खराब होने पर डॉक्टर ने आगरा के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय महिला की रास्ते में मौत हो गई। परिवारीजनों बताया कि अस्पताल में आक्सीजन न होने के कारण राधा की तबीयत बिगड़ गई थी। स्टाफ ने भी कोई देखभाल नहीं की। समय रहते रेफर किया होता तो शायद दोनों की जान बच जाती। उन्होंने डॉक्टर और नर्स की लापरवाही को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। इस संबंध में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीरेंद्र भारती का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसी कोई बात है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें