फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-2 जाम किया, 48 घंटे का अल्टीमेटम 

Tue, 21 Mar 2017 12:38 AM IST
एनएच-2 जाम किया, 48 घंटे का अल्टीमेटम 
विज्ञापन
एनएच-2 जाम किया, 48 घंटे का अल्टीमेटम  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
चांदी कारोबारी रामकुमार अग्रवाल की हत्या के खुलासे के लिए सोमवार सुबह व्यापारियों ने बल्केश्वर में धरना दिया। पुलिस अधिकारियों के नहीं आने पर एनएच-2 पर जाम लगा दिया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। इसकी जानकारी पर सीओ हरीपर्वत एएसपी अनुराग वत्स पहुंच गए। व्यापारियों ने 48 घंटे में खुलासे का अल्टीमेटम दिया। इस पर आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
चांदी कारोबारी रामकुमार अग्रवाल पर छह महीने पहले भी हमला बोला गया था। मगर, उन्होंने पुलिस से शिकायत नहीं की थी। इस बार उनकी हत्या कर दी गई। घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। सोमवार सुबह दस बजे बड़ी संख्या में व्यापारी बल्केश्वर चौराहे पर इकट्ठा हुए। यहां पर धरना शुरू कर दिया। व्यापारियों का कहना था कि पुलिस की लापरवाही से गोली मारने वाले आसानी से भाग निकले। पुलिस की चेकिंग होती तो बदमाशों को पकड़ा भी जा सकता था। जानकारी पर इंस्पेक्टर न्यू आगरा पहुंच गए। व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। एक घंटे धरने के बाद व्यापारी एनएच-2 पर लंगड़े की चौकी चौराहे पर पहुंच गए। उन्होंने जाम लगा दिया। इसके बाद सड़क पर धरने पर बैठ गए। इससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बाइक सवारों ने निकलने का प्रयास किया तो व्यापारियों ने धक्का दे दिया। इसकी जानकारी पर एएसपी अनुराग वत्स आ गए। पुलिस अधिकारियों से भी व्यापारियों की तकरार हुई। व्यापारी नेता मुरारीलाल फतेहपुरिया, मनोज गुप्ता आदि भी आ गए। पुलिस ने आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। तकरीबन एक घंटे बाद जाम खोला जा सका। 
विज्ञापन


खुलासा होने तक बंद रहेंगे सराफा प्रतिष्ठान
आगरा। चांदी कारोबारी रामकुमार अग्रवाल की हत्या का जब तक खुलासा नहीं होता, ताजनगरी के सराफा प्रतिष्ठानों के शटर से ताला नहीं खुलेगा। 7,500 से ज्यादा सराफा प्रतिष्ठान तब तक बंद रहेंगे। सराफा व्यापारियों के संगठन श्री सराफा कमेटी ने पुलिस-प्रशासन को चेतावनी दी है कि जल्द खुलासा न हुआ तो अनिश्चितकालीन बंदी की जाएगी।
चांदी कारोबारी की हत्या से शहर के सराफा व्यापारियों में आक्रोश है। सोमवार को किनारी बाजार, नमक की मंडी, जौहरी बाजार, चौबे जी का फाटक, फव्वारा का सराफा बाजार साप्ताहिक बंदी के कारण पूरी तरह से बंद रहा, वहीं एमजी रोड, बल्केश्वर, कमला नगर, शाहगंज में भी सराफा प्रतिष्ठान बंद रहे। श्री सराफा कमेटी अध्यक्ष मुरारी लाल फतेहपुरिया और मंत्री देवेंद्र गोयल ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि हत्याकांड का खुलासा होने तक सराफा दुकानें बंद रहेंगी। मंगलवार दोपहर 12 बजे चौबे जी का फाटक में सराफा कारोबारियों की बैठक बुलाई गई है। इसमें आंदोलन की आगामी रणनीति तय की जाएगी। पूर्व में आईजी के साथ बैठक कर सराफा व्यापारियों ने सुरक्षा के लिए प्लान बनाने की मांग की थी, लेकिन व्यापारियों के साथ अपराध बढ़ रहे हैं। बता दें कि शहर में 7,500 सराफा प्रतिष्ठानों से करीब तीन लाख लोग जुड़े हुए हैं। 
विज्ञापन


पहले हमले के बाद घर 
में किए थे सुरक्षा इंतजाम 
आगरा।  बल्केश्वर स्थित सीताराम कालोनी निवासी कारोबारी रामकुमार अग्रवाल पर छह महीने पहले भी जानलेवा हमला बोला गया था। इसमें उनकी जान बच गई थी। इस हमले के बाद कारोबारी ने घर पर सुरक्षा इंतजाम किए थे। परिवारीजनों ने बताया कि रामकुमार को घर में भी हमले का डर सता रहा था। इस कारण ही उन्होंने अकेले आना-जाना बंद कर दिया था। वह अपने कर्मचारी के साथी ही दुकान आते और जाते थे। इसके साथ ही कोठी में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए थे। उन्होंने कोठी में हूटर लगवाया था, जिससे किसी आपात स्थिति में हूटर बजाकर कालोनी के लोगों को जानकारी दी जा सके। इस बारे में कालोनी के लोगों को भी पता था। सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए थे। मगर, उन पर दूसरा हमला भी रास्ते में ही किया गया। इससे उनकी जान नहीं बच सकी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें