फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने चाहर के बैंक खातों की डिटेल खंगाली

Fri, 19 Feb 2016 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद से आई सीबीआई की एंटी करप्शन विंग ने रिश्वत कांड में पकड़े गए मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक रजनीश चाहर के बैंक खातों की डिटेल खंगाली। चल-अचल संपत्ति का ब्योरा जुटाया। शाम को टीम गाजियाबाद लौट गई।
विज्ञापन

बता दें, एक जनवरी को सीबीआई एंटी करप्शन टीम ने रजनीश चाहर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार करके जेल भेजा था। इसी दिन इंजीनियर सुखदेव शर्मा को भी पकड़ा गया था। टीम ने बुधवार को आगरा फोर्ट पर पार्सल एजेंटों से पूछताछ की थी। सूत्रों की मानें तो गुरुवार सुबह नौ बजे टीम ने कुछ और पार्सल एजेंटों से पूछताछ की। रोजाना फोर्ट स्टेशन पर आने वाले पार्सल की संख्या और उसकी आय के बारे में ब्योरा जुटाया। इसके बाद टीम ने आयकर विभाग और उन बैंकों में पहुंचकर पड़ताल की, जिनमें चाहर के खाते हैं। बताया जा रहा है कि टीम को आगरा में उसके पास करोड़ों की अचल संपत्ति के बारे में जानकारी मिली है। टीम कोे शाहगंज स्थित एक और बैंक खाते की जानकारी मिली थी, लेकिन टीम बैंक नहीं पहुंच सकी।
ट्रेन के एसी कोच से लाखों के जेवरात से भरे बैग उड़ाए
 उज्जैन-देहरादून एक्सप्रेस के सेकेंड एसी कोच में अपने नाती अमृत के साथ सफर कर रही मुरैना निवासी ऊषा शर्मा के लाखों के जेवरात और नगदी से भरे दो बैग चोरों ने उड़ा दिए। महिला ने ट्रेन में चलने वाले जीआरपी स्क्वैड को तहरीर दी। वह ब्यावर से मुरैना जाने के लिए ट्रेन में सवार हुई थी। उन्होंने बताया कि ब्यावर से कुछ आगे कोच में घुसे दो लोगों ने उनके दो बैग उड़ा दिए। बैगों में साढ़े पांच तोले सोने के जेवरात, 18 हजार रुपये, दो कीमती मोबाइल समेत अन्य सामान था। उन्होंने कोच अटेंडेंट से शिकायत की लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। उन्हें चेन पुलिंग भी नहीं करने दी। कहा कि आगरा कैंट पर बैग वापस मिल जाएंगे। ऊषा ने इसकी शिकायत जीआरपी के स्क्वैड से की। उन्होंने चलित रिपोर्ट दर्ज कर ली। आगरा कैंट स्टेशन पर महिला ने बैग उड़ाने के पीछे रेलवे कर्मियों की मिलीभगत का आरोप लगाया। कोच अटेंडेंट की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें