फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद बदमाशों की तस्वीर

Wed, 17 Feb 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बोदला चौकी से सौ मीटर की दूरी पर शराब व्यवसायी के कर्मचारियों से आठ लाख की लूट करने वाले बदमाशों की धरपकड़ के लिए दो टीमों को लगाया गया है। घटनास्थल के पास शोरूम पर लगे सीसीटीवी कैमरों में चार बदमाशों की तस्वीर कैद हो गई है। हालांकि, बदमाशों के चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को क्राइम ब्रांच ने कई लोगों से पूछताछ की। पुलिस को किसी आसपास के गैंग पर ही शक है।
विज्ञापन

बता दें, ग्वालियर निवासी शराब व्यवसायी नवीन गुप्ता और राजीव गुप्ता के मैनेजर कंवलजीत सिंह, गनर पवन कुमार और चालक सुरेश से सोमवार रात को दो बाइक पर आए छह बदमाशों ने फायरिंग कर आठ लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया था। पुलिस ने एक इलेक्ट्रानिक शोरूम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। इसमें रात तकरीबन 10:42 और 10:44 के बीच चार बदमाशों के फुटेज दिखे हैं। इनमें तीन बदमाश पैदल, जबकि एक बाइक पर नजर आ रहा है। सभी स्पोर्ट्स शूज पहने हैं। मगर, फुटेज साफ नहीं हैं। पुलिस ने छह से अधिक लोगों को थाने लाकर पूछताछ की, लेकिन उससे ज्यादा पता नहीं चल सका। मंगलवार को फिर क्राइम ब्रांच और सर्विलांस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बैंक और अन्य जगह पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए।
दहशत में कालोनी के लोग
शराब व्यवसायी का आफिस पूजा एन्क्लेव में है। कालोनी के लोगों ने बताया कि रोड पर काफी भीड़ रहती है। इसके बावजूद लूट की वारदात करके बदमाश भाग निकले। इससे लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों से पूछताछ
व्यवसायी के आफिस पर कंवलजीत, सुरेश, पवन के अलावा धर्मवीर, भारत छोटेलाल भी काम करते हैं। पुलिस ने सभी कर्मचारियों से पूछताछ की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें