फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस-वे पर कैब चालक से मारपीट कर कार लूटी, दो बदमाशों ने की वारदात

Thu, 05 Sep 2019 02:52 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस-वे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस-वे पर लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार की रात कैब चालक के साथ मारपीट कर बदमाशों ने कार लूट ली। पीड़ित चालक ने थाने में तहरीर दी है। 
विज्ञापन


मामले के अनुसार गाजियाबाद के विजय नगर से दो बदमाश मथुरा के लिए ओला कैब को बुक कराकर लाए थे। मांट क्षेत्र में जाबरा टोल को पार करते ही एक्सप्रेस-वे पर माइलस्टोन 103 के समीप बदमाशों ने कैब चालक से मारपीट की। 

ये भी पढ़ें: सिरफिरा दे रहा तेजाब डालने की धमकी, बंद कराया शिक्षिका का सिम, शिकायत पर पुलिस ने दी अजीब सलाह
विज्ञापन


कैब चालक अखिलेश कुमार पुत्र ज्ञान विकास शर्मा निवासी धपेड़ा थाना कोतवाली देहात बुलंदशहर को चलती कार से नीचे फेंक दिया और कार को लूट कर ले गए। घटना में घायल कैब चालक ने टोल पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। लुटेरों के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चला है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। बता दें कि एक्सप्रेस वे पर पूर्व में भी लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें