फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में घर नहीं लौटा युवक, सुबह मिली ये खबर तो मच गया कोहराम

Thu, 15 Mar 2018 01:15 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला करहल (मैनपुरी)
विज्ञापन
मृतक रवीश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के नगला खुशाल निवासी कार चालक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव अंडनी के पास फेंक दिया  गया। बुधवार की सुबह जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पहुंची। 
विज्ञापन


गांव नगला खुशाल निवासी रवीश यादव (27) इटावा निवासी एक व्यक्ति के यहां कार चालक था। वह रोज इटावा जाता और रात होने पर घर लौटता था। 

मंगलवार की सुबह भी वह काम पर गया था, लेकिन रात को वह घर वापस नहीं लौटा। रवीश चालक था। इसलिए घरवालों ने इस बात पर कोई खास ध्यान नहीं दिया। 

बुधवार की सुबह गांव अंडनी के पास झाड़ियों में उसका शव पड़ा मिला। इसकी जानकारी के बाद परिवारीजन रोते बिलखते वहां पहुंच गए। सूचना के बाद थाना पुलिस भी पहुंच गई। 

रवीश की गला रेतकर हत्या की गई थी। वहीं, चेहरे पर चाकू से कई वार भी किए गए थे। परिवारीजन हत्या का आरोप तो लगा रहे हैं, लेकिन उनकी ओर से किसी पर आरोप नहीं लगाया गया। 

पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी एसपी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि हत्या हुई है पुलिस हत्यारों का पता लगा रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक रवीश की पत्नी जानकी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। उसके पति को किसने और क्यों मारा इसको लेकर अभी तक संशय बरकरार है। 

मृतक के तीन बच्चे सात वर्षीय प्रियांशी, पांच वर्षीय बेबी और तीन वर्षीय पुत्र माधव के सिर से अब पिता का साया उठ गया है। पिता रनवीर सिंह भी पुत्र की मौत से सदमे में हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें