फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों की मर्यादा लांघ गए भाभी-देवर, धोखा खाए भाई ने यूं लिया बेवफाई का बदला

Sat, 23 Dec 2017 08:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
विज्ञापन
axe
विज्ञापन
एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र में करीब आठ दिन पहले हुए मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी स‌हित दो लोग पकड़े हैं। पूरी अवैध संबंधों को लेकर हत्या के इर्द गिर्द घूम रही है। 
विज्ञापन


थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव पलरा में अजय हत्याकांड के बारे में पुलिस का कहना है कि अजय की हत्या उसके भाई मोहनलाल ने ही एक लाख रुपये की सुपारी देकर कराई थी। थाना प्रभारी अलीगंज ने बताया कि अजय के अपनी भाभी के साथ संबंध हो गए थे। 

इसे लेकर मोहनलाल काफी आहत था। इतना ही नहीं उसकी पत्नी और भाई दोनों उसे मिलकर पीटते थे। इसे लेकर उसने गांव के ही सौरव, जसवीर के साथ मिलकर भाई की हत्या कराने के लिए योजना बनाई थी। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हत्या करने के लिए उसने एक लाख रुपये की सुपारी भी दी थी। हत्यारोपी ने पुलिस को बताया कि 15 दिसंबर को मृतक शौच करने के बाद सड़क पर चढ़ा ही था। 

उसी समय उस पर कुल्हाड़ी से पीछे से प्रहार कर दिया था। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं पुलिस ने मोहनलाल और सौरव को गिरफ्तार करने के साथ ही घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें