फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा-साले ने पांच लाख में की थी एसएससी के पेपर की डील

Mon, 15 May 2017 11:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
लोकेंद्र, पुष्पेंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग के मल्टी टास्किंग स्टाफ (एसएससी-एमटीएस) की रविवार को हुई चयन परीक्षा का पेपर आगरा में आउट हो गया। हल किया गया पूरा प्रश्न पत्र व्हाट्स एप के माध्यम से अभ्यर्थियों को भेजा गया था। इसके बदले प्रति अभ्यर्थी पांच लाख रुपये लिए गए थे। 
विज्ञापन


ऐसे ही एक अभ्यर्थी और उसके जीजा को पुलिस ने एमजी रोड साईं की तकिया स्थित परीक्षा केंद्र के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों एटा के  हैं। पुलिस ने उस मोबाइल को भी जब्त कर लिया है जिसमें पेपर आया था। उनसे एसटीएफ पूछताछ कर रही है। पता चला है कि पेपर आउट करने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड मुरादाबाद का है। हाथरस का मुकेश उसका एजेंट है।

गिरफ्तार आरोपी लोकेंद्र सिंह एटा के मिरेची के गांव रफीपुर का है। गिरौरा निवासी उसका साला पुष्पेंद्र  एमजी रोड पर साईं की तकिया स्थित बैप्टिस्ट हायर सेकेंड्री स्कूल में परीक्षा देने आया था। दोनों को न्यू आगरा थाना पुलिस ने सटीक सूचना पर गिरफ्तार किया। पहले लोकेंद्र सुबह 10:10 बजे पकड़ा गया। उसके मोबाइल पर सुबह 9:30 बजे पूरा प्रश्न पत्र आ गया था। इसमें प्रश्नों के साथ बहुविकल्पीयउत्तरों में से सही पर निशान लगे थे।
विज्ञापन


पुष्पेंद्र ने सभी उत्तर की पर्ची बना ली थी। इन्हें लेकर वह परीक्षा में बैठा। उसे परीक्षा समाप्त होते ही 12:15 बजे परीक्षा केंद्र केबाहर से पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि इनसे पूछताछ में पता चला है कि पुष्पेंद्र ने एक कोचिंग सेंटर के माध्यम से हाथरस के मुकेश से पांच लाख में पेपर खरीदा था।

मुकेश ने एसएससी-एमटीएस नाम से व्हाट्स एप ग्रुप बना रखा है। इसमें दस लोग थे। सभी को पेपर भेजा गया था। पुलिस ने परीक्षा शुरू होने पर पेपर से मिलान किया तो सभी प्रश्न हुबहु मिले। देर रात दोनों को पूछताछ के लिए एसटीएफ अपने साथ ले  गई।
विज्ञापन

निरस्त कराई जाएगी परीक्षा

Demo pic
एसएससी की ओर से यूपी के आठ और बिहार के चार शहरों के कुल 476 केंद्रों पर दो पालियों में एमटीएस परीक्षा आयोजित की गई। यूपी में आगरा, इलाहाबाद, बरेली, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, वाराणसी तथा बिहार के भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर एवं पटना में परीक्षा आयोजित की गई।

सुबह 10 से 12 बजे की पाली में यूपी और बिहार के कुछ केंद्रों पर पेपर आउट होने और उसके सोशल मीडिया पर वायरल होने की खबर से हड़कंप मच गया। एसएससी मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक राहुल सचान के मुताबिक  कुछ केंद्रों पर पेपर आउट होने और सोशल मीडिया पर वायरल होने की शिकायत मिली, सारी शिकायतों के परीक्षण के बाद एसएससी मुख्यालय को भेज दिया गया है। 

एसएससी इसकी जांच कर रहा है। दोषियों के  खिलाफ कार्रवाई होगी। अभी परीक्षा जैसे चल रही है, आगे भी जारी रहेगी। वहीं पेपर आउट हो जाने के चलते पुलिस इसे निरस्त कराने के लिए परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीएम सिटी को रिपोर्ट देगी। इसके बाद एडीएम की ओर से परीक्षा निरस्त कराए जाने की संस्तुति एसएससी के दिल्ली स्थित हेड ऑफिस भेजी जाएगी। पिछले साल सदर में एसएससी का पेपर आउट हुआ था। उसे भी निरस्त कराया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें