फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाजपा सांसद ने टोल कर्मियों को पीटा, सुरक्षा कर्मी ने चलाई गोली, मुकदमा दर्ज

Sun, 07 Jul 2019 08:51 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र में इनररिंग रोड के टोल प्लाजा पर शनिवार तड़के इटावा के सांसद व एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कठेरिया के सुरक्षा कर्मी और समर्थकों के काफिले की गाड़ियां एक साथ निकालने को लेकर टोल कर्मियों से विवाद हो गया। 

विज्ञापन


इस पर सुरक्षाकर्मियों ने टोल कर्मियों को लाठी-डंडे से पीटा। आरोप है कि सांसद ने भी मारपीट की। उनके सुरक्षा कर्मी ने फायरिंग भी की। सूचना पर आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची। टोल शिफ्ट इंचार्ज अनुपम सिंह की तहरीर पर सांसद और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया शनिवार तड़के 3:54 बजे दिल्ली से इटावा जा रहे थे। उनके साथ पांच कारें और एक बस में समर्थक थे। गांव रहनकलां स्थित इनररिंग रोड टोल प्लाजा पर समर्थकों का टोल कर्मियों से विवाद हो गया। 

विज्ञापन

सुरक्षा कर्मियों ने की फायरिंग

उस समय टोल शिफ्ट इंचार्ज सैय्यद नाजिम थे। उनके समर्थक और सुरक्षाकर्मियों ने सैय्यद नाजिम को पकड़ लिया। उनकी लाठी और डंडे से पिटाई की। कर्मचारी राजेश और अनुपम बचाने पहुंचे तो उनको पीटा। सांसद के एक सुरक्षाकर्मी ने फायरिंग कर दी। 

इससे कर्मचारी जान बचाकर भागे। आरोप है कि सांसद ने भी कर्मचारियों को पीटा। इसके बाद सांसद का काफिला इटावा के लिए रवाना हो गया। टोलकर्मियों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। 

बाद में एसपीआरए रवि कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना जानकारी ली। शिफ्ट इंचार्ज अनुपम सिंह (निवासी पृथ्वीपुर, थाना हंडिया, प्रयागराज) की तहरीर पर सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सांसद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि रहनकलां मामले में टोल कर्मियों की तहरीर के आधार पर बलवा, मारपीट, जान से मारने की धमकी, आर्म्स एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायलों का मेडिकल कराया गया है। वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है, जो भी लोग घटना में शामिल होंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया ने कहा कि लाठी-डंडे से लैस चार-पांच लोगों ने मेरी गाड़ी रोक ली थी। सुरक्षाकर्मियों और इन लोगों के बीच कहासुनी हो रही थी। शोर सुनकर मैं भी अपनी गाड़ी से उतरकर आ गया। इस बीच कुछ लोगों ने मुझे भी घेरने की कोशिश की। उनके हाथ में डंडे और फावड़े थे। इस पर मेरे बचाव में सुरक्षाकर्मी ने हवाई फायर किया।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें