फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, बीच सड़क पर फ्रेंड्स से झगड़ा, लगाए ये आरोप

Sun, 07 Jul 2019 12:55 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ में बृहस्पतिवार रात सीएम और डीजीपी आवास के पास नशे में धुत इंदिरानगर की युवती ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। युवती अपनी चार सहेली और एक युवक के साथ कार से पार्टी में जा रही थी तभी उसे नशीली सिगरेट पिला दी गई। युवती नशे में बेहाल हो गई और सहेलियों से घर छोड़ने को कहा। हालांकि, उन्होंने एक न सुनी।

विज्ञापन


युवती ने अपनी बहन को सूचना दी, जिसके बाद सहेलियों ने उसे लोहिया पथ पर डीजीपी आवास के मोड़ पर कार से उतार दिया। यहां बीच सड़क पर युवती का सहेलियों और युवक से झगड़ा हुआ। लोगों से सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो उसकी सहेलियां और युवक कार छोड़कर भाग निकले।

युवती को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। एएसपी पूर्वी सुरेश चंद्र रावत ने अस्पताल पहुंचकर युवती से बातचीत के बाद उसकी तरफ से हजरतगंज कोतवाली में चार सहेलियों व खुर्रमनगर के सलमान खान नाम के युवक पर जबरन नशीला पदार्थ पिलाने व बंधक बनाने का केस दर्ज कराया। सलमान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं प्राथमिकी में नशे का जिक्र है, हालांकि पुलिस ने मेडिकल नहीं कराया है।

विज्ञापन

युवती की बिगड़ने लगी हालत

प्रतीकात्मक तस्वीर
एएसपी पूर्वी ने बताया कि मूलरूप से लखीमपुर की युवती यहां इंदिरानगर में किराये के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। शाम को अपनी चार सहेलियों के साथ कार से पार्टी में जाने के लिए घर से निकली थी। कार सलमान खान चला रहा था। रास्ते में उसकी सहेलियों ने नशीली सिगरेट बनाकर पीनी शुरू कर दी।

उन्होंने युवती को भी धोखे से सिगरेट पिला दी। कुछ देर में युवती नशे में बेकाबू होने लगी। उसने अपनी बड़ी बहन को फोन सूचना दी और सहेलियों से घर छोड़ने को कहा। गोल्फ क्लब चौराहा से वीमेन पॉवर लाइन 1090 जाते वक्त युवती की हालत बिगड़ने लगी तो उसने शोर मचाया।

इस बीच डीजीपी आवास मोड़ पर युवती और उसकी सहेलियों में झगड़ा शुरू हो गया। यह देख राहगीरों का मजमा लग गया। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। हजरतगंज और गौतमपल्ली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक युवती की चारों सहेलियां और सलमान खान कार छोड़कर मौके से भाग निकला था।
विज्ञापन

भीड़ देख रुके डीजीपी ने पूछा, ये क्या हो रहा है

प्रतीकात्मक तस्वीर
पुलिस ने मौके पर खड़ी कार की तलाशी ली तो उसमें दो लेडीज पर्स, पानी की बोतल व अन्य सामान मिला। कार के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगी है। राहगीरों का कहना था कि कार के भीतर किसी के साथ मारपीट या अन्य घटना हो तो ब्लैक फिल्म की वजह से कुछ भी नहीं दिखता।

जिस वक्त युवती और उसकी सहेलियां बीच सड़क पर झगड़ रही थीं, डीजीपी ओपी सिंह उधर से गुजर रहे थे। भीड़ देखकर उन्होंने ड्राइवर से कार रुकवाई। खिड़की से झांका, लेकिन कुछ समझ में नहीं आया। इसके बाद उन्होंने वायरलेस सेट उठाकर पूछा, ये क्या हो रहा है। वायरलेस सेट पर डीजीपी को सुनते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी जानकारी लेकर डीजीपी को अपडेट किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें