फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी घर नहीं पहुंची तो सिपाही बाप ने की भाजपा नेता की पिटाई

Mon, 04 Sep 2017 01:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक
विज्ञापन
आगरा में थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में कोचिंग पढ़ने गई छात्रा के घर न लौटने पर सिपाही और उसके बेटे ने कोचिंग संचालक भाजपा नेता को पीटा। हमलावर उन्हें पुलिस लाइन में खींचकर ले गए। लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया। 
विज्ञापन


भाजपा नेता ने पुलिस से इसकी शिकायत की। इसके बाद उनका मेडिकल कराया गया है। पुलिस का कहना है कि लिखित में शिकायत नहीं मिली है। उधर, विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है। 

मथुरा में तैनात सिपाही का परिवार पुलिस लाइन के पास एक निजी आवास में रहता है। सिपाही की बेटी जगदीशपुरा क्षेत्र की कोचिंग में कंप्यूटर की पढ़ाई करने जाती है। कोचिंग भाजपा नेता की है। वह बच्चों को पढ़ाते भी हैं। 
विज्ञापन


शनिवार दोपहर को सिपाही की बेटी कोचिंग में आई थी। कोचिंग से पढ़ने के बाद चली गई। मगर, वह घर नहीं पहुंची। इस पर घरवाले उसकी तलाश में लग गए। कुछ देर बाद छात्रा ने भाजपा नेता को फोन किया। वह रोये जा रही थी। उन्होंने इसकी जानकारी छात्रा के घरवालों को दी।
Trending Videos

पहले घर बुलाया फिर की मारपीट

सिपाही ने भाजपा नेता को अपने घर के पास बुलाया। आरोप है कि सिपाही और उसके बेटे ने भाजपा नेता से मारपीट कर दी। भाजपा नेता को पुलिस लाइन में खींचकर ले गए। वह किसी तरह बच सके। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इंस्पेक्टर का कहना है कि भाजपा नेता की ओर से लिखित में शिकायत नहीं मिली है। बाद में छात्रा भी घर पहुंच गई। 
विज्ञापन

भाजपा नेता की भांजी से छेड़छाड़

शाहगंज क्षेत्र में रहने वाले भाजपा नेता के घर 12वीं का एक छात्र ट्यूशन पढ़ने आता था। भाजपा नेता की भांजी से पिछले दिनों छात्र ने छेड़छाड़ कर दी। इस पर उसे ट्यूशन से निकाल दिया। मगर, छात्र और उसके साथी ने किशोरी से स्कूल पहुंचकर छेड़छाड़ कर दी। 

इसकी जानकारी पर भाजपा नेता ने दोनों को समझाया। आरोप है कि छात्र ने हरकत नहीं बंद की। रविवार को भाजपा नेता ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें