फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर पोस्ट किए 60 महिलाओं के फोटो, साथ में किया ये कमेंट

Mon, 04 Sep 2017 01:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
Facebook
विज्ञापन
फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर 60 से ज्यादा महिलाओं को बदनाम करने की कोशिश की गई है। महिला के नाम से बनाई गई आईडी पर महिलाओं के फोटो डालने के बाद कमेंट किया गया है कि लाइक करें और मोबाइल नंबर पाएं। 
विज्ञापन


लोगों ने लाइक करना भी शुरू कर दिया है। इनमें एक एयरफोर्स कर्मी की पत्नी भी है। उन्होंने मामले की शिकायत एसएसपी आफिस में की है। साइबर क्राइम सेल ने जांच शुरू कर दी है। 

एयरफोर्स कर्मी शाहगंज क्षेत्र के रहने वाले हैं। कर्मी की आगरा से बाहर पोस्टिंग है। पत्नी और बच्चे आगरा में ही रहते हैं। एक सप्ताह पहले कर्मी की पत्नी के दो फोटो फेसबुक पर बनी फर्जी आईडी पर दिखाई दिए। उनका एक फोटो सामान्य है, जबकि एक फोटो को चेहरा लगाकर फोटोशाप में दूसरे फोटो से जोड़कर बनाया गया है। 
विज्ञापन

ये किए कमेंट

इस पर कमेंट किया गया है कि अगर मेरा नंबर चाहिए तो मुझे लाइक करो। दो दिन पहले एयरफोर्स कर्मी की पत्नी को पता चला। वह दहशत में आ गईं। उन्होंने एसएसपी आफिस में शिकायत की। मामला साइबर क्राइम सेल पहुंचा। 

पुलिस ने बताया कि आईडी एक महिला के नाम से है। एक फोटो भी लगा हुआ है। आईडी पर 60 से ज्यादा महिलाओं के फोटो डाले गए हैं। अब पुलिस यह पता करने में लगी है कि इसके पीछे कौन है। फर्जी आईडी बनाकर फोटो डालने के पीछे महिलाओं को बदनाम करना ही मकसद लग रहा है। पुलिस के पास अभी एक ही मामला पहुंचा है। हालांकि आईडी पर जिन महिलाओं के फोटो हैं, उनके बारे में भी पता किया जा रहा है।
विज्ञापन

फ्रेंड लिस्ट में 100 से ज्यादा लोग

फेसबुक की जिस आईडी पर महिलाओं के फोटो डाले जा रहे हैं उसकी फ्रेंड लिस्ट में 100 से ज्यादा लोग हैं। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि लोगों को इस आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है। आईडी महिला के नाम से होने के कारण लोग फ्रेंड बन रहे हैं। एक भी महिला इस आईडी से नहीं जुड़ी है। 

एयरफोर्स कर्मी की पत्नी की फेसबुक पर आईडी है। उन्होंने अपने कई फोटो आईडी पर डाल रखे हैं। फर्जी आईडी पर डाला गया फोटो उनकी असली आईडी से उठाकर ही डाला गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें