फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः आईपीएल पर सट्टा लगाते तीन लोग गिरफ्तार, पुलिस की रडार पर शहर के सटोरिये

Tue, 29 Sep 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि सोमवार को आईपीएल में मुंबई और बंगलूरू की टीमों के बीच मैच था। इस पर सटोरिये
सक्रिय हो गए। कमला नगर के बृज विहार क्षेत्र में एक कोठी में कमरा किराये पर लेकर सट्टा कराया जा रहा था। इसकी सूचना मुखबिर
से मिली थी। इस पर पुलिस टीम पहुंच गई। तीन लोगों को सट्टा लगाते हुए पकड़ लिया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में सट्टे के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में थाना कमला नगर पुलिस ने सोमवार रात को बृजविहार में (इंडियन प्रीमियर लीग) आईपीएल के मैच पर सट्टा लगाते हुए तीन सटोरियों को पकड़ लिया। उनसे टेलीविजन, 22 हजार रुपये और छह मोबाइल बरामद हुए हैं। सटोरियों के संपर्क में दिल्ली में बैठे सरगना थे। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा था। 
विज्ञापन



थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि सोमवार को आईपीएल में मुंबई और बंगलूरू की टीमों के बीच मैच था। इस पर सटोरिये सक्रिय हो गए। कमला नगर के बृज विहार क्षेत्र में एक कोठी में कमरा किराये पर लेकर सट्टा कराया जा रहा था। इसकी सूचना मुखबिर से मिली थी। इस पर पुलिस टीम पहुंच गई। तीन लोगों को सट्टा लगाते हुए पकड़ लिया। 

ये भी पढ़ें : फिरोजाबादः एसपी देहात और सर्राफा व्यापारी सहित 23 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन


आरोपियों में शरयू धाम, कर्मयोगी एन्क्लेव निवासी गौरव पाराशर, मीना मार्केट (न्यू आगरा) निवासी शशांक सारस्वत और भूड़ का बाग (कमला नगर) निवासी सौरभ तिवारी हैं। तीनों मोबाइल पर लोगों के फोन आने पर सट्टा लगा रहे थे। टीवी पर मैच देखा जा रहा था। सट्टे की रकम और नाम का उल्लेख एक डायरी में किया जा रहा था। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन

सक्रिय हुए सटोरिये
पुलिस को कई जगह से आईपीएल में सट्टा लगाए जाने की शिकायत मिल रही हैं। इस पर पुलिस टीम कार्रवाई कर रही है। मलपुरा, शाहगंज, सिकंदरा, एत्माद्दौला, सदर और ताजगंज से शिकायत मिली हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें