तीर्थनगरी वृंदावन में शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक गेस्ट हाउस में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़ित महिला एक मंदिर की सुरक्षा गार्ड है। पीड़ित महिला ने बुधवार सुबह पुलिस को घटना की सूचना दी।
पीड़ित महिला के अनुसार करीब चार लोग मंगलवार की शाम उसके घर आए और जबरदस्ती उसे एक गेस्ट हाउस में ले गए। आरोप है कि गेस्ट हाउस में युवकों ने महिला सुरक्षा गार्ड के साथ दुष्कर्म किया। बुधवार की सुबह जब महिला किसी बहाने से गेस्ट हाउस के बाहर आई तो उसने पुलिस को फोन पर सूचित किया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है। पुलिस पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित महिला का मेडिकल कराया जाएगा। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।