फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थनगरी में शर्मनाक वारदात, मंदिर की महिला सुरक्षा गार्ड से गेस्ट हाउस में दुष्कर्म

Wed, 23 Jan 2019 01:29 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
Rape - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
तीर्थनगरी वृंदावन में शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक गेस्ट हाउस में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़ित महिला एक मंदिर की सुरक्षा गार्ड है। पीड़ित महिला ने बुधवार सुबह पुलिस को घटना की सूचना दी।

 

पीड़ित महिला के अनुसार करीब चार लोग मंगलवार की शाम उसके घर आए और जबरदस्ती उसे एक गेस्ट हाउस में ले गए। आरोप है कि गेस्ट हाउस में युवकों ने महिला सुरक्षा गार्ड के साथ दुष्कर्म किया। बुधवार की सुबह जब महिला किसी बहाने से गेस्ट हाउस के बाहर आई तो उसने पुलिस को फोन पर सूचित किया। 

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है। पुलिस पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित महिला का मेडिकल कराया जाएगा। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें