फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लाख के नोट एक्सचेंज पर फंसे बैंक

Wed, 14 Dec 2016 01:06 AM IST
50 लाख के नोट एक्सचेंज पर फंसे बैंक
विज्ञापन
2000 के नकली नोट के साथ खरीदारी
विज्ञापन

विज्ञापन
नोटबंदी के पहले चार दिनों में ही करोड़ों रुपये के कालेधन को ठिकाने लगा देने वाले बैंक मैनेजरों पर शिकंजा तेजी से कसा जा रहा है। रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों से ब्रांचवार नोट एक्सचेंज करने का पूरा ब्योरा मांगा है। आगरा में एक दो नहीं, बल्कि दो दर्जन से ज्यादा बैंक ऐसे हैं, जिन्होंने हर दिन 30 से 50 लाख रुपये तक के पुराने नोट बदले। इन सभी पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है।
आठ नवंबर को 500-1000 रुपये के नोट बंद करने के फैसले के बाद जब 11 नवंबर को बैंक खुले तो रिजर्व बैंक ने प्रति व्यक्ति 4000 रुपये के नोट बदलने की सुविधा दी। नोटों को नए नोट से बदलने के लिए पहचान पत्र देना अनिवार्य किया गया था। कई बैंकों की शाखाओं के मैनेजरों ने एक दिन में 30 लाख से 50 लाख रुपये के नोट बदल दिए। जबकि हर तीन मिनट में एक ग्राहक का काम भी निपटाया जाए तो भी चार लाख रुपये से ज्यादा के नोट बदलना मुश्किल है। ऐेसे में रिजर्व बैंक ने बैंकों से ऐसी शाखाओं का डिटेल मांगा, जिन्होेंने 30 लाख रुपये से ज्यादा के नोट बदले। आगरा की चार निजी बैंक शाखाओं, जीवनी मंडी की दो सार्वजनिक बैंक, बोदला, सिकंदरा क्षेत्र की बैंक शाखा के मैनेजरों पर नजर रखी जा रही है। रिजर्व बैंक अधिकारियों की टीम ने जो स्टिंग आपरेशन किया था उसमें भी यह अनियमितताएं सामने आई हैं। ग्राहकों की आईडी को बार-बार उपयोग कर यह खेल रचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटबंदी के बाद खुले बैंक एकाउंट खंगाले
नोटबंदी के दौर में जो भी नए एकाउंट खोले जा रहे हैं, वह सभी जांच के दायरे में हैं। इन एकाउंट में जो भी रकम जमा की जा रही है, उसका हर दिन का ब्योरा भेजा जा रहा है। कालेधन के खिलाड़ियों के इन्हीं एकाउंट के जरिए बड़ी रकम को सफेद किए जाने की सूचनाएं मिल रही हैं। ऐसे में हर दिन इन एकाउंट में जमा हो रही रकम की सूची तैयार हो रही है। खासकर करेंट एकाउंट में नकद निकासी की पूरी रिपोर्ट पहुंच रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें