फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के विरोध में बंद रहे बाह के बाजार

Sat, 10 Oct 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 गुरुवार शाम हुई सराफा कारोबारी की हत्या के विरोध में शुक्रवार को बाह के बाजार बंद रहे। व्यापारियों ने सदर चौराहे पर जाम लगाने का प्रयास किया। घटना के संबंध में कारोबारी के पिता ने थाने में लूट और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शुक्रवार को बाह पहुंचे कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह और सांसद चौधरी बाबूलाल परिवारीजनों को ढांढस बंधाया। पुलिस को तीन दिन में वारदात के खुलासे की चेतावनी दी।  
विज्ञापन

बता दें कि गुरुवार शाम बाह थाने के पीछे सदर बाजार में नगदी जेवरात से भरा थैला लूटने के विरोध पर बाइक सवार लुटेरों ने सराफा कारोबारी लल्ले वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। भागते समय लुटेरों का तमंचा छूट गया था। रास्ते में उन्होंने अनिल भारद्वाज को सिर पर तमंचे की वट मारकर घायल कर दिया था। कारोबारी के पिता राजकुमार ने शुक्रवार को थाने में लूट और हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने लुटेरों की तलाश में गुरुवार रात भर और दिन में कई ठिकानों पर दबिश दी। पूछताछ के लिए एक युवक को उठाया। इधर, सराफा कारोबारी की हत्या के विरोध और खुलासे की मांग को लेकर कारोबारी समाज ने बाह के बाजार बंद रखे और सदर चौराहे पर जाम लगाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह ने परिवारीजनों को ढांढस बंधाया। एसपी पूर्वी जय नारायण सिंह ने तीन दिन में वारदात का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। वहीं, सांसद चौधरी बाबूलाल भी परिवारीजनों से मिले और पुलिस की लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने वारदात का खुलासा न होने पर आंदोलन की धमकी दी है। सराफा कारोबारी नेता विक्की वर्मा ने अनिश्चितकालीन आंदोलन की धमकी दी है। कहा है कि एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से भी मिलेगा।
-------
पत्नी और पिता की हालत बिगड़ी
बाह। मृतक सराफा कारोबारी के पिता राजकुमार वर्मा और पत्नी मानसी की हालत बिगड़ गई है। शव अंत्येष्टि के लिए बटेश्वर ले जाया गया तो दोनों सुध बुध खो बैठे। बेहोशी नहीं टूटी तो स्थानीय चिकित्सक से उपचार कराया गया। उन्हें रोते देख ढांढस बंधाने वाले भी रो पड़ते हैं। कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह भी अपनी आंखों में आंसू आने से नहीं रोक पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें