बाह की डिफेंस कालोनी में शनिवार देरशाम पानी भरने के विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान जमकर तोड़फोड़, मारपीट और पथराव के बाद चाकू भी चले। इससे पांच महिलायें घायल हो गईं। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई गई है।
बाह की डिफेंस कालोनी में राजेश और नीरज एक ही परिवार के दो पक्ष हैं। राजेश के परिवार की महिलाएं नीरज की सबमर्सिबल पंप से पानी भरती हैं। शनिवार देरशाम पानी भरने को लेकर मामूली सा विवाद हो गया था। इसे लेकर राजेश की पत्नी और पुत्री ज्योति, प्रीती नीरज के घर पर पहुंच गई। वहां पर मौजूद नीरज की पत्नी अंजू और मां के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान टीवी, कूलर, बैंड आदि सामान को तोड़ दिया गया। तोड़फोड़ के दौरान चाकू मारे जाने से ज्योति और प्रीती घायल हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव किया। पत्थर लगने से अंजू घायल हो गई। वहीं, पथराव और मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। घायलों में ज्योति, प्रीती और अंजू की हालत चिंताजनक बताई गई है।