फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सिस बैंक का एटीएम काटने का प्रयास

Mon, 13 Jul 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला आगरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
केदार नगर के व्यस्ततम बाजार में एक्सिस बैंक के एटीएम को शनिवार की रात को बदमाशों ने काटने का प्रयास किया। मशीन में तोड़फोड़ के बाद डायनॉमिक लॉक नहीं टूटा तो गैस कटर से कैश बाक्स को काटने की कोशिश की गई। बदमाश कुछ हिस्सा ही काट सके, फिर भाग गए। एटीएम में कैश सुरक्षित बताया गया है। पुलिस को घटना की जानकारी रविवार दोपहर बाद बैंक कर्मचारियों की शिकायत पर मिली।
विज्ञापन


केदार नगर सब्जी मंडी में एक पखवाड़े पहले ही एक्सिस बैंक का एटीएम लगाया गया है। रविवार को बैंक में शिकायत आई कि केदार नगर का एटीएम काम नहीं कर रहा है। इस पर दोपहर ढाई बजे कैश लोड करने वाले अरुण और सोनू एटीएम पर पहुंचे।

उन्होंने देखा कि कैश बाक्स की चादर छह इंच कटी हुई है। बैंक कर्मियों ने इसकी जानकारी बैंक अधिकारियों के साथ ही पुलिस को दी। इस पर शाहगंज थाने की पुलिस पहुंच गई। कर्मचारियों ने बताया कि कैश सुरक्षित होना चाहिए। हालांकि एटीएम से कोई ट्रांजिक्शन नहीं हो पा रहा है। सीओ लोहामंडी ने बताया कि बैंक प्रबंधन एटीएम कंपनी के इंजीनियरों को बुलाएगा। इसके बाद ही साफ हो सकेगा कि बदमाश कितने थे, कितने बजे घुसे थे। मशीन में लगे इनबिल्ट कैमरा में इसकी रिकार्डिंग होगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को छह लाख का कैश किया था लोड
बैंक कर्मचारियों ने बताया कि प्रिज्म कंपनी का एटीएम एक पखवाड़े पहले ही यहां लगाया गया है। इसमें कैमरा इनबिल्ट है। बाहर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। कोई गार्ड भी तैनात नहीं है। इसमें छह लाख रुपये कैश शुक्रवार की दोपहर को लोड किया था। तकरीबन डेढ़ लाख रुपये पहले से थे। अगर मशीन टूट जाती है तो एटीएम से साढ़े सात लाख रुपये की लूट हो जाती।

14 घंटे बाद भी पुलिस को नहीं लगी भनक
केदार नगर में एटीएम को बदमाशों ने रात एक बजे के बाद निशाना बनाया है। एटीएम से सटी हुई बालकिशन अग्रवाल की मिठाई की दुकान है। उन्होंने बताया कि रात एक बजे तक दुकान खुली थी। वहां कोई नहीं आया था। इससे साफ है कि बदमाश एक बजे के बाद ही एटीएम में घुसे होंगे। एटीएम में हुई तोड़फोड़ की जानकारी पुलिस को 14 घंटे बाद बैंक कर्मियों के बताए जाने पर हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें