फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो चालक की पीट-पीटकर हत्या

Thu, 14 Jul 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट नगर में मंगलवार दोपहर तकरीबन साढ़े तीन बजे गोबर चौकी (ताजगंज) निवासी आटो चालक मनीष (28) को कुछ युवकों ने जमकर पीटा। सूचना पर आए परिवारीजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों के हंगामा करने पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन

मनीष राठौर पुत्र चंद्रभान ट्रांसपोर्ट नगर में आटो पार्ट्स की दुकान के बाहर घायल पड़ा था। दुकानदारों की सूचना पर आई पुलिस ने उसके मोबाइल से घरवालों को जानकारी दी। हरीपर्वत थाना पुलिस ने बताया कि सूचना देने पर मनीष की पत्नी विजय रानी अपने परिचित के साथ आ गई थी। वे मनीष को अस्पताल लेकर गए थे। मौत का कारण पता नहीं चल सका है। इसके लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। उधर, परिवारीजनों ने बताया कि मनीष आटो से संबंधित कुछ कागजात लेने आरटीओ दफ्तर गया था। वहां पर लोडिंग टेंपो के चालक से उसका विवाद हुआ था। आरोप है कि उसी के चालक ने अपने साथियों के साथ उसको जमकर पीटा, जिससे वह बेहोश हो गया। उसके शरीर पर चोट के निशान भी हैं। मृतक की दो बेटियां हैं। परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें