फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिनाहट में छुपा है धन कुमार का हमलावर

Sat, 05 Dec 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सराफ धन कुमार जैन पर हमला करने वाले शूटरों में से एक राजेश शेट्टी दिल्ली में छुपा है और सुनील वर्मा आगरा के ही पिनाहट में। आरोपी सराफ अवधेश , विशाल, उनके साथी नरेंद्र और शूटर रवि उर्फ टमाटर से रिमांड पर की गई पूछताछ में पुलिस को यही जानकारी मिली है। इसके बाद फरार शूटरों की तलाश में दबिश और तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

धन कुमार जैन पर हमले की साजिश उनके दिवंगत भाई बब्बे के साले विशाल और उनकी फर्म सीबी चेन्स के पूर्व डिस्ट्रीब्यूटर अवधेश ने रची थी। नरेंद्र ने शूटर मुहैया कराए थे। तीस लाख की सुपारी तय हुई थी। एक लाख दिए जा चुके थे। यह खुलासा पहले ही हो चुका है। पुलिस ने शुक्रवार को शूटर रवि उर्फ टमाटर को 24 और अवधेश, विशाल तथा नरेंद्र को छह -छह घंटे के रिमांड पर लेकर पूछताछ की।
खुलासा
06 नवंबर से ही शूटरों ने धन कुमार जैन के बारे में जानकारी करना शुरू कर दिया था।
हमले से ठीक पहले और बाद में विशाल और अवधेश की शूटरों से फोन पर बातचीत हुई थी।
फरार चल रहे शूटर सुनील वर्मा ने राजेश शेट्टी को किराए पर दिलवाया था मकान।
विशाल और अवधेश ने शूटरों के साथ पांच बार मीटिंग करके हत्या का प्लान फाइनल किया।
रोने लगे अवधेश और विशाल
जेल से रिमांड पर बाहर आते ही सराफ अवधेश और विशाल पुलिस के सामने रोने लगे। बोले, हम जेल में नहीं रह सकते हैं, यहां का खाना बहुत खराब है। हमारी धन कुमार से बात करा दो, उनसे माफी मांग लेंगे।
विज्ञापन

कैश बरामद, पिस्टल नहीं
पुलिस ने रिमांड पर लिए गए तीनों आरोपियों के घर और रिश्तेदारों के यहां दबिश दी। नरेंद्र के घर से 50 हजार कैश और एक मोबाइल, विशाल के घर से 40 हजार कैश मिला। अवधेश ने बताया था कि घर में पिस्टल मिलेगी, लेकिन नहीं मिली। टमाटर के यहां भी कुछ बरामद नहीं हो सका।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें