मैनपुरी में दहेज हत्या के एक मामले में आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें दो सिपाही घायल हो गए। महिला दरोगा ने भागकर अपनी जान बचाई। मामले में 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया है।
थाना कुरावली क्षेत्र के गांव देवकली में विवाहिता पूनम पत्नी संदीप कुमार की 13 जून 2019 को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मृतका के पिता वीरेंद्र सिंह निवासी गांव बहरामऊ थाना बेवर ने पूनम के पति संदीप, ससुर सर्वेश, सास, ननद शिल्पी, निशा, देवर प्रदीप के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था।
गुरुवार शाम सीओ के निर्देश पर एसआई प्रियंका सिंह कांस्टेबल गौरव और सरदार सिंह के साथ गांव में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंचे थे। वहां सर्वेश, शिल्पी, निशा, अनिल, मुकेश, सुनील, आरती, दीनू, सुरेंद्र, जुगेंद्र, जितेंद्र, अलका, भगवान देवी, राजेश्वरी, नेत्रपाल व एक अन्य व्यक्ति मिले।