फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब तहसीलदार पर जानलेवा हमला

Fri, 20 May 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
नायब तहसीलदार - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
बाह के विक्रमपुर गांव में खनन माफिया ने नायब तहसीलदार गजेंद्र सिंह की जीप पर ट्रैक्टर चढ़ाकर जान लेने की कोशिश की। अनियंत्रित होकर बालू से भरी ट्राली पलटने पर माफिया गजेंद्र सिंह को जमीन पर पटक कर भाग गया। वे घायल हो गए। बाद में उसके होमगार्ड पिता ने अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर छीनने की कोशिश की। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है। गजेंद्र सिंह की हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

उन्होंने यमुना नदी के विक्रमपुर घाट पर सुबह साढ़े सात बजे छापा मारा था। रास्ते में बालू से भरी तीन ट्रैक्टर ट्रालियां मिलीं। उन्हें रोका तो दो के चालक भाग खड़े हुए। आरोप है कि घेराबंदी के दौरान कल्ला पुत्र लायक सिंह निवासी विक्रमपुर ने नायब तहसीलदार की गाड़ी पर ट्रैक्टर चढ़ाकर जान लेने की कोशिश की। इस दौरान जीप पलटने से बाल-बाल बची। लेकिन बालू से भरी ट्राली पलट गई।
इसके बाद कल्ला ने धक्का देकर नायब तहसीलदार को जमीन पर गिरा दिया और भाग गया। गजेंद्र सिंह के दाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया। इसी दौरान कल्ला का होमगार्ड पिता 6-7 लोगों के साथ पहुंच गया और ट्रैक्टर ट्राली ले जाने की कोशिश की। तभी बाह पुलिस पहुंच गई। ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है। घायल गजेंद्र सिंह को सीएचसी बाह से जिला अस्पताल आगरा के रेफर कर दिया है। बाह पुलिस ने नायब तहसीलदार की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसडीएम पर हो चुका हमला
 पिछले साल सर्दियों में बाह के एसडीएम उमाशंकर पर कोट का पुरा में ठीक इसी अंदाज में हमला हुआ था। तब खनन माफिया ने एसडीएम की गाड़ी पर पहले ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की थी। बाद में सड़क पर बालू उड़ेल दी थी। इससे एसडीएम की जीप पलटने से बची थी।                                                                    
यमुना के घाटों पर हो रहा खनन
यमुना नदी के बलाई, कॉकर, बटेश्वर, कोट, विक्रमपुर, कमतरी, पारना, कचौरा घाट पर बालू का खनन हो रहा है। चित्राहाट और बाह में बालू और मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्राली पकड़े जाने के बाद भी खनन का खेल नहीं रुक सका है। नायब तहसीलदार ने एडीएम और एसडीएम को इसकी रिपोर्ट भेज दी है। रिपोर्ट के साथ ताजा घटनाक्रम की जानकारी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें