फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के गेट पर डाक्टर की पत्नी से लूटी चेन

Thu, 09 Jun 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पॉश कालोनी गांधी नगर में बाइकर्स गैंग ने घर के गेट पर डा. बीबी माहेश्वरी की पत्नी शोभा माहेश्वरी से चेन लूट ली। लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं आ सके। दोपहर 12 बजे थाना हरीपर्वत में तहरीर दी। मगर, पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, बल्कि डाक्टर को सुरक्षा खुद करने की सलाह देकर घर भेज दिया।
विज्ञापन

गांधी नगर में पेट्रोल पंप के पीछे रहने वाले डा. बीबी माहेश्वरी एसएन मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग में प्रोफेसर भी रह चुके हैं। उनका कोठी में ही क्लीनिक है। मंगलवार सुबह नौ बजे शोभा माहेश्वरी घर के गेट पर खड़े होकर ठेल वाले से सब्जी खरीद रही थीं। तभी एक बाइक पर दो बदमाश आए। बाइक पर पीछे बैठा बदमाश दौड़ता हुआ शोभा के पास आया और झपट्टा मारकर गले से चेन लूट ली। इसके बाद बदमाश साथी के साथ बाइक पर बैठकर हाईवे की ओर भाग गए। 

कालोनी में लगातार हो रहीं वारदात
गांधी नगर में कुछ दिन पहले ही एक अन्य महिला के गले से बदमाश चेन लूट ले गए थे। कुछ दिन पहले बीबी माहेश्वरी के क्लीनिक से बाइक भी चोरी हो गई थी। तब भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें