चलती ट्रेन में एक बार फिर शर्मनाक घटना हुई है। नवयुग एक्सप्रेस में अपने परिवार के साथ सफर कर रही 11 वर्षीय को फौजी ने बदनीयती से दबोच लिया। चीख-पुकार होने पर बच्ची के पिता ने जीआरपी के ट्विटर हैंडिल पर शिकायत की।
इसके बाद ट्रेन के आगरा कैंट स्टेशन पहुंचने पर आरोपी फौजी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके विरुद्ध जीआरपी आगरा कैंट में छेड़खानी और पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज करवाया है। शनिवार की सुबह फौजी के मुख्यालय में घटना की सूचना दी गई।
जम्मूतवी से तिरुनेलवेली तक चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन नवयुग एक्सप्रेस के कोच ए-1 में भोपाल का एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ सफर कर रहा था। शुक्रवार रात उक्त व्यक्ति ने जीआरपी एसपी के ट्विटर पर शिकायत करके मदद मांगी।