फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्स एप के जरिए अपहरण का नाटक करने वाले आर्किटेक्ट को भेजा जेल

Sat, 30 Sep 2017 01:44 PM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
whatsapp - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहर की पॉश कालोनी के रहने वाले आर्किटेक्ट ने कर्जदारों से बचने के लिए अपने ही अपहरण का नाटक रच पुलिस को चकरघिन्नी बना दिया। जिसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने आर्किटेक्ट प्रतीक अग्रवाल को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


ज्ञात हो कि पुरानी विजय नगर कालोनी के विजयश्री अपार्टमेंट निवासी आर्किटेक्ट प्रतीक अग्रवाल पुत्र राजेश अग्रवाल ने बुधवार की रात परिवारीजनों और दोस्तों को व्हाट्सएप पर संदेश भेजा था कि उसका अपहरण कर लिया गया है और वह कार की डिग्गी में बंद है।

जिसके बाद उसकी लोकेशन का पता लगाकर सुबह उसे गाजियाबाद के कौशांबी से बरामद कर लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि कर्जदारों से बचने के लिए नाटक किया।

इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रतीक ने अपहरण की झूठी बात कही गई थी। उसके संदेश के आधार पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। यह धोखाधड़ी की श्रेणी में आता है। उसे इसी धारा में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


उधर, थाने में परिवारीजन और अन्य लोग जुटे रहे। उन्होंने पुलिस से प्रतीक को छोड़ने की सिफारिश की, लेकिन पुलिस ने किसी की नहीं सुनी। शुक्रवार को भी लोग थाने आए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें