फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटर पर मासूम को उठा ले गया युवक

Mon, 24 Oct 2016 12:39 AM IST
स्कूटर पर मासूम को उठा ले गया युवक
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
थाना लोहामंडी क्षेत्र के नौबस्ता से शनिवार रात को एक युवक एक्टिवा स्कूटर से सात साल की बालिका को अगवा कर ले गया। इसकी जानकारी पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने एक्टिवा को पकड़ने के लिए घेराबंदी कर ली। पालीवाल पार्क पर चेकिंग देखकर युवक स्कूटर पर बालिका को छोड़कर भाग गया। आरोपी नहीं पकड़ा जा सका है। पुलिस ने भी लापरवाही की। मुकदमा तक दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन

घटना रात तकरीबन 11 बजे की है। लोहामंडी क्षेत्र की बालिका अपने दादा के साथ नौबस्ता में दुकान पर गई थी। दुकान के सामने ही एक एक्टिवा खड़ा था। वह उस पर बैठकर खेलने लगी। अचानक एक युवक आया। वह उसे बैठाकर अपने साथ ले गया। उसके दादा ने शोर मचाया, लेकिन तब तक वह दूर जा चुका था। कुछ लोगों ने पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। दादा ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद बैरियर लगाकर चेकिंग कराई गई।
युवक बालिका को पालीवाल पार्क की तरफ ले जाने लगा। पुलिस हरीपर्वत पर चेकिंग कर रही थी। युवक स्कूटर को कुछ दूरी पर खड़ा करने के बाद भाग गया। पुलिस ने बच्ची के बरामद होने की जानकारी लोहामंडी पुलिस को दी। परिवारीजनों ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया। पुलिस का कहना है कि अगर, परिवारीजन तहरीर देते हैं तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

...रास्ते भर चिल्लाती रही मासूम 
एक्टिवा सवार युवक बालिका को सुनसान इलाके में ले जाना चाहता था। इसलिए पालीवाल पार्क की ओर स्कूटर ले गया। उधर, बालिका घर जाने के लिए रास्ते भर चिल्लाती रही, लेकिन युवक ने स्कूटर नहीं रोका। अगर, पुलिस सतर्क न होती तो बालिका का सुरक्षित मिलना आसान नहीं होता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें