तीन तलाक पर कानून बनने के बाद मथुरा के थाना कोसीकलां में रविवार को दूसरा मुकदमा दर्ज हुआ। इस मामले में एक शौहर ने अपनी बेगम को दहेज में बुलेट न लाने पर उसे प्रताड़ित किया। इसके बाद उसका अश्लील वीडियो बनाया और अपने दोस्तों को भी दिखाया।
महिला ने जब इसका विरोध किया तो ससुरालवाले आठ अगस्त को उसे मायके छोड़ गए। जहां शौहर उसे तीन तलाक बोलकर भाग गया। पीड़ित महिला ने शौहर के खिलाफ तीन तलाक कानून के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। इस पर पुलिस जांच कर रही है।
पीड़िता के भाई के अनुसार उसकी बहन की शादी आठ माह पूर्व घीया मंडी मथुरा निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन बुलेट मोटर साइकिल एवं जेवरात के लिए बहन को प्रताड़ित करने लगे। कई दिनों तक कमरे में बंद कर भूखा रखा गया।