फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्य अपहरण कांड का एक और आरोपी पकड़ा

Thu, 24 Mar 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
पुलिस का दावा, इसी अपराधी ने मासूम को उसके घर से उठाया था - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चर्चित दिव्य अपहरण कांड में फरार चल रहे पांच हजार के ईनामी बल्लू उर्फ अंसार को पुलिस ने बुधवार को ताजगंज के गुतिला मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि बल्लू ने ही दिव्य को उसके घर से उठाया था। वह और समीर उसे बाइक से ले गए थे।
विज्ञापन


वारदात के मास्टरमाइंड मुबीन ने बल्लू को इस काम के लिए पांच लाख रुपये देने को कहा था। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। अपहरणकांड में यह पांचवीं गिरफ्तारी है। चार बदमाश पहले ही पकड़े जा चुके हैं। बल्लू के पकड़े जाने के बाद पूरी तस्वीर साफ हो गई है। अभी एक और अपराधी फरार बताया गया है।


एसपी सिटी सुशील घुले ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बल्लू पर फिलहाल इससे पहले का कोई केस दर्ज नहीं मिला है। उसका भाई राजा पशु व्यापारी से शमसाबाद रोड पर हुई पांच लाख की लूट में जेल गया था। उसने पुलिस की वर्दी में यह वारदात की थी।
विज्ञापन


बता दें, दिव्य का अपहरण 13 मार्च को मदिया कटरा रोड से उस समय किया गया था, जब वह कोठी में साइकिल चला रहा था। बदमाश उसे उसकी दादी की आंखों के सामने से ले गए थे। उसकी रिहाई के लिए दो करोड़ की फिरौती मांगी गई थी लेकिन फिरौती देने से पहले ही पुलिस ने उसे मुक्त करा लिए जाने का दावा किया था।

बिल्लू और समीर थे बाइक पर
सीओ सदर असीम चौधरी ने बताया कि दिव्य को बाइक पर बल्लू और शहीद नगर का समीर ले गए थे। बाइक समीर चला रहा था। बल्लू, दिव्य को लेकर पीछे बैठा था। यह घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद है।

एक करोड़ चाहता था मुबीन
बदमाशों का इरादा दो करोड़ की फिरौती वसूलने का था। इसमें मुबीन 50 फीसदी यानी एक करोड़ रुपये चाहता था। शेष रकम अन्य बदमाशों में बंटनी थी। समीर को 10 लाख दिए जाने थे।

समीर के घर पर रखा गया दिव्य
पुलिस ने बताया कि दिव्य को बाइक के बाद बोलेरे में शिफ्ट किया गया था। इसके बाद सबसे पहले शहीद नगर में समीर के घर रखा गया। वहां से बदमाश उसे झांसी ले गए थे।
विज्ञापन


शरण देने वाले भी बनेंगे आरोपी
एसपी सिटी ने बताया कि दिव्य अपहरण कांड में आरोपियों का सहयोग करने वाले लोग भी मुल्जिम बनाए जाएंगे। जिन लोगों ने शरण दी है, वे भी जेल जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें