फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा विधायक के पुत्र की गुंडई पर आक्रोश

Mon, 24 Aug 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सौ फुटा रोड पर एडीए हाइट्स में रविवार की सुबह सपा विधायक के पुत्र की गुंडई पर लोगों में आक्रोश फैल गया। जॉगिंग ट्रैक पर गाड़ी दौड़ा रहे विधायक पुत्र को सिक्योरिटी गार्ड ने रोक दिया था। इसी बात पर उसने गार्ड की पिटाई कर दी। इससे गुस्साए हाइट्स के निवासियों ने लामबंद होकर विधायक पुत्र को खरीखोटी सुनाईं। इसके बाद विधायक का पुत्र वहां से भाग गया। लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उन्हाेंने बसई चौकी का घेराव कर तहरीर दी है। पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है।
विज्ञापन


फीरोजाबाद के एक सपा विधायक के बेटे ने एडीए हाइट्स में फ्लैट किराए पर ले रखा है। सिक्योरिटी गार्ड हरीशंकर ने बताया कि सुबह करीब साढ़े दस बजे वह अपने तीन-चार साथियों के साथ लग्जरी कार से आया। वह जॉगिंग ट्रैक से गाड़ी को पार्किंग में ले जाने लगा। इस पर गार्ड के मना किया तो गुस्से से आगबबूला हो गया।

आरोप है कि उसने गार्ड से गालीगलौज और मारपीट कर दी। गार्ड के शोर मचाने पर हाइट्स के लोग इकट्ठे हो गए। विधायक पुत्र की हरकत पर आक्रोश फैल गया। कुछ लोगों ने विरोध किया तो उसने उनके साथ भी अभद्रता कर दी। इसके बाद लोग लामबंद हो गए तो विधायक पुत्र भाग निकला। लोगों ने बसई चौकी पहुंचकर हंगामा किया। लोगों का आरोप था कि सपा नेता के बेटे ने फ्लैट को अय्याशी का अड्डा बना रखा है। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाता है। लोगों ने चौकी पर गाड़ी नंबर यूपी 83 एएफ-5000 के चालक और गाड़ी सवार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर ताजगंज ने बताया कि गाड़ी में बैठे लोगों के विरुद्ध एनसीआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें