फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चोरी पर पीड़ित को हड़का रही थी पुलिस, छूट गए पसीने जब लिया ये नाम

Wed, 30 Aug 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
Mobile
विज्ञापन
राधाष्टमी के पावन पर्व पर मंगलवार को वृंदावन के ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में श्रद्धालु का मोबाइल चोरी हो गया। जेबकटों पर कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित को ही उल्टा धमकाना पुलिस को उस समय भारी पड़ गया। 
विज्ञापन


जब जेबकटी का शिकार बने गुजरात के श्रद्धालु भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रिश्तेदार निकले। इसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए पीड़ित की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

बताया गया है कि मंगलवार को सुबह 11 बजे गुजरात निवासी राकेश साहू अपने परिजनों के साथ ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। राधाष्टमी उत्सव के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की बहुत भीड़ थी। इस बीच किसी जेबकतरे ने राकेश साहू का कीमती मोबाइल फोन चोरी कर लिया।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर राकेश साहू बांकेबिहारी पुलिस चौकी पहुंचे और मोबाइल चोरी होने की रिपोर्ट लिखने की कहने लगे लेकिन वहां तैनात दारोगा ने राकेश को ही उल्टा हड़का दिया। 

पीड़ित ने खुद को जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का रिश्तेदार बताया और फटाफट कई भाजपा नेताओं को फोन मिलाया तो पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कोतवाली पुलिस तहरीर लेकर पूरे मामले की जांच शुरू की दी। बताया गया कि चोरी के बाद से फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें