फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को बेकुसूर बताता रहा आकाश गुप्ता

Tue, 08 Sep 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने का आरोपी शमसाबाद के खिड़की हरसहाय निवासी आकाश गुप्ता को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में सोमवार को कोर्ट में पेश किया। इसी पोस्ट के वायरल होने पर बवाल हुआ था। पुलिस ने उसे रविवार को जिला अस्पताल से गिरफ्तार किया था। उसे एसीजेएम नवम सीएम चतुर्वेदी ने 20 सितंबर तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। उसने जेल जाते समय कहा कि उसने कोई आपत्तिनजक टिप्पणी पोस्ट नहीं की। उसके फेसबुक एकाउंट को हैक करके किसी ने शरारत की। उधर, उसकी पैरवी के लिए पूर्व डीजीसी अशोक गुप्ता, असोक कोटिया, हेमेंद्र शर्मा, मधु शर्मा, भरत शर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा भाजयुमो जिलाध्यक्ष सोनू चौधरी अपने साथियों के साथ कचहरी पहुंचे।
विज्ञापन

‘15 दिन तक न की जाए कोई गिरफ्तारी’
बाजार खोलने से पहले व्यापारियों की कई बार मीटिंग हुई। इनमें मुख्य रूप से पुलिस प्रशासन के सामने एक ही शर्त रखी गई। यह थी 15 दिन तक कोई गिरफ्तारी न की जाए। इस दौरान पुलिस बवालियों के बारे में जांच पड़ताल करे। इसके बाद साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी की जाए। चेतावनी दी गई है कि अगर पुलिस ने ऐसा नहीं किया तो बाजार खोलने के निर्णय पर फिर से विचार किया जा सकता है।
पूर्व विधायक डाक्टर राजेंद्र सिंह पहले व्यापारियों की लक्ष्मी नारायण धर्मशाला में हुई मीटिंग में पहुंचे। इसके बाद दरगाह में हुई बैठक में। दोनों जगह यही शर्त रखी गई कि पुलिस बेकुसूरों को परेशान न करे। दबिश बंद की जाए। व्यापारियों में सबसे ज्यादा डर इस बात का है कि कोई दुकानदार दुकान पर बैठा हो और पुलिस उसे वहीं से पकड़कर ले जाए।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने भरोसा दिलाया कि उनकी शर्त मानी जाएगी। 15 दिन तक गिरफ्तारी नहीं होगी। धर्मशाला की मीटिंग में भारत सिंह, डाक्टर भूपेंद्र जैन, महावीर प्रसाद खरे, वीरेंद्र गुप्ता, राम प्रकाश, राजू गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे। दरगाह में हुई बैठक में अंसार कुरैशी, गुड्डू कुरैशी, कलीम कुरैशी, राशिद, जहीर ने कहा कि उनकी तरफ से किसी तरह की कोई गलती नहीं होगी। सभी लोग चाहते हैं कि बाजार खुले और कस्बा में अमन बहाली हो।
पक्के सुबूतों पर होगी गिरफ्तारी : डीआईजी
डीआईजी लक्ष्मी सिंह का कहना है कि पुलिस अपनी तरफ से ऐसा कोई आश्वासन नहीं दे सकती कि 15 दिन तक बलवा केस में कोई गिरफ्तारी नहीं होगी। लेकिन इतना जरूर है कि पक्के साक्ष्यों के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। कोई भी निर्दोष नहीं पकड़ा जाएगा। अगर किसी की नामजदगी गलत है तो उसे निकाल दिया जाएगा।
9454457732 नंबर पर दें सूचना
सोशल साइट पर पोस्ट की जा रहीं आपत्तिजनक पोस्ट और तस्वीरों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने परिक्षेत्रीय साइबर सेल का मोबाइल नंबर 9454457732 जारी किया है। उनका कहना है कि सूचना देने वाले का नाम-पता गोपनीय रखा जाएगा। गौरतलब है कि डीआईजी से पहले डीजीपी ने व्हाट्स एप नंबर 9454401002 जारी किया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें