फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरडीएसओ के रिटायर्ड सहायक वैज्ञानिक लापता

Tue, 08 Sep 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आवास विकास कालोनी से आरडीएसओ के रिटायर्ड सहायक वैज्ञानिक लापता हो गए। नौ दिन बाद भी उनका सुराग नहीं लग सका है। परिवारीजनों ने थाना जगदीशपुरा में गुमशुदगी दर्ज कराई है। उन्होंने अनहोनी की आशंका जताई है।
विज्ञापन

सेक्टर पांच निवासी रघुनाथ सिंह (67) रेलवे के आरडीएसओ (अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन) में सहायक वैज्ञानिक थे। वह 2009 में रिटायर्ड हुए थे। 29 अगस्त को सुबह तकरीबन आठ बजे वह घर के पास रहने वाली बेटी पिंकी के घर गए थे। वहां तकरीबन 15 मिनट रुके। इसके बाद घर जाने को निकले, लेकिन नहीं पहुंचे। उनके बेटे सुनील ने काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि टीम उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें