फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को ले गया पिता, मां ने फेसबुक पर घोषित कर दिया इनाम, चौंकाने वाला है यह मामला

Fri, 11 Sep 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद, थाना मलपुरा में भी की शिकायत  
  • फेसबुक पर पत्नी ने लिखा- पति, बेटे का पता बताने को 5000 रुपये दूंगी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। थाना मलपुरा क्षेत्र में पत्नी से विवाद होने पर पति बेटे और भाई को लेकर गांव चला गया। इस पर पत्नी ने फेसबुक पर पति, बेटे और देवर का पता बताने वाले के लिए इनाम की घोषणा कर दी। यह मामला गुरुवार को पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


बटेश्वर के नौरंगी घाट निवासी विनय श्रीवास्तव की शादी वर्ष 2001 में जसवंत नगर निवासी नंदनी के साथ हुई थी। वह कई साल से मलपुरा में धनौली के नगला भगत में रह रहे हैं। उनका सात साल का बेटा दिव्यांशु और पांच वर्ष की बेटी हैं। घर में विनय का भाई अतुल भी रहता है। पति-पत्नी में विवाद चल रहा है। 


नंदनी ने पुलिस को बताया कि पति आए दिन उसकी पिटाई करता है। तीन दिन पहले भी मारपीट की थी। इसके बाद बेटे दिव्यांशु और देवर अतुल को लेकर घर से चला गया। नंदनी ने थाना मलपुरा में बेटे की गुमशुदगी दर्ज करा दी। पति को पता चला तो वह बेटे को लेकर थाने आ गया। गांव के लोगों ने पंचायत की। इसके बाद समझौता हो गया। दोनों घर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

'जानकारी देने वाले को पांच हजार रुपये इनाम'

पत्नी का आरोप है कि बुधवार को विनय ने फिर मारपीट की। इसके बाद बच्चे और भाई को लेकर चला गया। इस बार पत्नी ने फेसबुक पर बच्चे, पति और देवर का फोटो डाल दिया। पति और देवर पर मारपीट का आरोप लगाया है। तीनों के बारे में जानकारी देने वाले को पांच हजार रुपये इनाम देने की भी घोषणा की है। 

इस संबंध में थाना प्रभारी मलपुरा ने बताया कि छह सितंबर को पत्नी ने  पति, देवर और बेटे की गुमशुदगी लिखाई थी। पति पर दोनों को ले जाने का आरोप लगाया था। दोनों के बीच विवाद चल रहा है। विनय गांव में रह रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें